11:22 PM दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों का आंकड़ा हुआ एक लाख के पार
11:15 PM यूपी में शुक्रवार को कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 433
10:37 PM UK: पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से हुईं रिकॉर्ड 980 मौतें
10:05 PM UK: सुधर रही है प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत, डॉक्टरों से की बात
09:41 PM कोरोना वायरस: दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या हुई 30
08:40 PM मुंबई: धारावी से कोरोना के 6 नए केस आए सामने, इस इलाके के मरीजों की संख्या हुई 28
08:37 PM गुजरात: शुक्रवार को सामने आए कोरोना के 70 नए केस, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 378
07:56 PM यूपी: शुक्रवार को सामने आए कोरोना के 23 नए केस, उसमें 21 मरीज तबलीगी जमात से जुड़े
07:42 PM मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 1000 के पार, 24 घंटों में सामने आए 132 नए केस
07:02 PM जम्मू-कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस के कुल 207 केस आए सामने, 4 लोगों की हुई मौत
06:33 PM तमिलनाडु: कोरोना के 77 नए मरीज आए सामने, राज्य में पॉजिटिव केस बढ़कर हुए 911
06:05 PM कोरोना से लड़ने के लिए इंदौर में 2 आईएएस समेत तैनात किए गए 13 अतिरिक्त प्रशासनिक अफसर
05:18 PM देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर हुई 6039, 206 लोगों की गई जान
05:01 PM एमपी: कोरोना ने इंदौर में ली एक और डॉक्टर की जान, अब तक हुई 2 डॉक्टरों की मौत
04:52 PM अंतरराज्यीय कार्गो मूवमेंट की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है: गृह मंत्रालय
04:12 PM भारत से 20,473 विदेशियों को सुरक्षित निकाला: विदेश मंत्रालय
04:07 PM लॉकडाउन तोड़ने के संबंध में अब तक दर्ज की गई 13208 एफआईआर: यूपी सरकार
04:01 PM J-K: कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन, इंटरनेट सेवा की गई निलंबित
03:59 PM अब तक 1 करोड़ से ज्यादा खाने के पैकेट बांटे गए: यूपी सरकार
03:59 PM 80 फीसदी राशन कार्डों को राशन वितरित किए गए: यूपी सरकार
03:59 PM 42,347 वाहनों से होम डिलेवरी जारी है: यूपी सरकार
03:51 PM बेल्जियम: कोरोना से मरने वालों की संख्या हुई 3000 के पार, 24 घंटे में हुईं 496 मौतें
03:47 PM 17 दिन बाद स्पेन में घटी कोरोना की जानलेवा रफ्तार, 24 घंटें में हुईं सिर्फ 605 मौतें
03:24 PM कोरोना को लेकर सभी राज्यों के संपर्क में हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन
03:23 PM देश में युद्ध जैसे हालात, साथ मिलकर लड़ें: हर्षवर्धन
03:22 PM केंद्र से राज्यों को पीपीई सप्लाई कर रहे हैं: हर्षवर्धन
03:20 PM अभी हमें और सतर्क रहने की जरूरत है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन
02:52 PM राजस्थान में कोरोना के 31 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 520
02:25 PM भारत की 58 प्रतिशत आबादी नवंबर महीने में होगी कोरोना संक्रमित: रिपोर्ट्स
02:02 PM क्वारनटीन था शख्स फिर भी निकला घर से बाहर, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
01:42 PM कर्नाटक में 10 नए कोरोना पॉजिटिव केस, कुल संख्या हुई 207
01:15 PM दिल्ली सरकार के ऑपरेशन शील्ड की वजह से दिलशाद गार्डन में थमा कोरोना का कहर
12:57 PM अब सीआरपीएफ के जवान बनाएंगे पीपीई सूट और मास्क
12:35 PM लॉकडाउन के दौरान निगरानी के लिए यूपी सरकार खरीदेगी 200 ड्रोन
12:12 PM बिहार में पिछले 24 घंटो में 17 नए कोरोना केस, कुल संक्रमितों की संख्या 60
11:34 AM बिहार में नेपाल के रास्ते कोरोना फैलाने की साजिश, पश्चिमी चंपारण के डीएम ने किया आगाह
10:52 AM राजधानी में अब तक 720 कोरोना मरीज, इनमें से 22 ICU में भर्ती: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन
10:22 AM राजस्थान में 26 नए कोरोना पॉजिटिव केस, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 489
09:58 AM भोपाल में कोरोना संक्रमण के 14 नए केस, कुल संख्या हुई 112
09:35 AM मुंबई के धारावी में पांच नए कोरोना संक्रमितों की पहचान
09:12 AM सीवान में एक ही परिवार के दो लोग कोरोना पॉजिटिव, बिहार में संक्रमितों की कुल संख्या 60
08:57 AM भारत में पिछले 12 घंटों में कोरोना के 547 नए केस, 30 की मौत, कुल संक्रमित करीब साढ़े छह हजार
08:35 AM गुजरात के वडोदरा में 21 नए लोगों का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या 283
08:24 AM महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और पुणे के पांच जेलों में पूर्ण लॉकडाउन लागू किया
07:56 AM पूरे विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या करीब 16 लाख, 95 हजार लोगों की गई जान
07:43 AM असम में कोरोना से पहली मौत, सऊदी से आया था शख्स
07:29 AM बोकारो में एक और कोरोना पॉजिटिव की पहचान, झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 14
07:14 AM अमेरिका में पिछले 24 घंटो में 1,783 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत
05:45 AM अमेरिका में कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों का आंकड़ा 15 हजार पार
05:38 AM दक्षिण अफ्रीका ने और दो सप्ताह के लिए बढ़ाया लॉकडाउन, कैबिनेट मंत्रियों के वेतन में 30% की कटौती
05:00 AM आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालिना बोलीं- ग्रेट डिप्रेशन के बाद दुनिया सबसे बड़े संकट से गुजर रही
04:30 AM इटली में कोरोना वायरस से मरने वाली की संख्या पहुंची 18 हजार के पार
04:00 AM हिमाचल प्रदेशः कांगड़ा में 32 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, क्वारनटीन गाइडलाइन उल्लंघन का आरोप
03:45 AM कोरोनाः अमेरिका ने चीन की टेलीकॉम कंपनी को अपने बाजार में काम करने से रोकने की धमकी दी
03:10 AM संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सुरक्षा परिषद से कोरोना महामारी के खिलाफ एकजुट होने की अपील की
12:27 AM US: कोरोना से मरने वालों की तादाद 15 हजार के पार, साढ़े चार लाख से ज्यादा बीमार
12:02 AM जयपुर: कोरोना वायरस के चलते 65 वर्षीय एक महिला की हुई मौत
12:01 AM कोरोना: घर से बाहर निकलते वक्त मुंह ढंकना यूपी में किया गया अनिवार्य
12:01 AM कोरोना: पंजाब सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाना किया अनिवार्य
12:01 AM वेंटिलेटर, सर्जिकल मास्क, कोरोना टेस्ट किट, पीपीई पर कस्टम ड्यूटी और हेल्थ सेस हटे

