एक क्लिक में पढ़ें 23 जून की बड़ी खबरें – Breaking news coronavirus corona vaccine in india patanjali ayurved pm modi

11:30 PM पुणे में बीते 24 घंटे में 467 नए कोरोना पॉजिटिव केस, अब तक 13153 लोग संक्रमित

10:59 PM उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 134 कोरोना केस, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 2535

10:27 PM जम्मू के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी

10:07 PM तेलंगाना में कोरोना के 879 नए केस, अब तक 9553 लोग संक्रमित, 220 की मौत

09:42 PM दक्षिण मैक्सिको में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7

09:37 PM राजस्थान में कोरोना के 395 नए केस, अब तक 15627 लोग संक्रमित, कुल 365 लोगों की मौत

09:25 PM महाराष्ट्र में कोरोना के 3214 नए केस, बीते 24 घंटे में 248 की मौत, अब तक 139010 लोग संक्रमित

09:03 PM हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, फाइनल ईयर के सभी छात्रों को बिना परीक्षा किया जाएगा प्रमोट

08:43 PM सरकार के विज्ञापन रोकने वाले आदेश पर बोले रामदेव, कम्युनिकेशन गैप था

08:27 PM गुजरात में बीते 24 घंटे में 549 कोरोना के नए केस, 26 की मौत, अब तक 28,429 लोग संक्रमित

08:05 PM दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3947 नए केस मिले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,602 हुई

07:54 PM नोएडा में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 24 नए केस मिले

07:35 PM गुरुग्राम में कोरोना के 133 नए केस, तीन की मौत, अब तक 4654 लोग कोविड 19 के बने शिकार

07:15 PM तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,516 केस, 39 की मौत, अब तक 64,603 संक्रमित

06:39 PM पतंजलि के दावे पर आयुष मंत्रालय ने लिया संज्ञान, कोरोनिल दवा के विज्ञापन पर लगाई रोक

05:51 PM राजस्थान में 78 फीसदी से ज्यादा है कोरोना की रिकवरी रेट, गहलोत सरकार का दावा

05:26 PM PLA के 40 सैनिकों के मरने की खबर को चीनी विदेश मंत्रालय ने बताया गलत

05:01 PM 332 करोड़ रुपये की अनियमितता के मामले में मणिपुर के पूर्व सीएम को सीबीआई ने भेजा समन

04:36 PM पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस करेगी देशव्यापी प्रदर्शन

03:42 PM जम्मू-कश्मीर: माछिल सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

03:27 PM 25 जून को दिल्ली पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

03:17 PM लद्दाख पहुंचे आर्मी चीफ एमएम नरवणे, घायल जवानों से अस्पताल में की मुलाकात

02:50 PM गलवान विवाद: शिवराज चौहान बोले- सेना का अपमान कर रहे हैं राहुल गांधी

02:15 PM दिल्ली: होम क्वारनटीन की पुरानी व्यवस्था लागू करने के लिए मनीष सिसोदिया ने लिखा अमित शाह को पत्र

01:40 PM गलवान झड़प के बाद पहली बार आमने-सामने जयशंकर-वांग यी, बैठक शुरू

01:37 PM J-K: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी जारी

01:11 PM दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन के 6 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

12:50 PM बिहार: चुनाव से पहले आरजेडी में बड़ी टूट, 5 एमएलसी छोड़ेंगे पार्टी

12:36 PM अगले 7 दिन में पतंजलि के स्टोर्स में कोरोनिल दवा उपलब्ध होगी- बाबा रामदेव

12:32 PM ‘ऑर्डर-मी’ नामक ऐप करेंगे लॉन्च, घर बैठे इस ऐप से कर सकेंगे दवा ऑर्डर- बाबा रामदेव

12:29 PM 7 दिन में इस दवा से 100 प्रतिशत लोग ठीक हुए, बिना किसी नुकसान के- बाबा रामदेव

12:23 PM दवा बनाने के लिए गिलोय, अश्वगंधा, तुलसी रस का इस्तेमाल: बाबा रामदेव

12:20 PM सारे रोगी दवा से ठीक हुए, पूरी रिसर्च के बाद तैयार हुई कोरोनिल- बाबा रामदेव

12:18 PM कोरोना की पहली आयुर्वेदिक दवा तैयार, 280 लोगों पर किया गया प्रयोग- रामदेव

12:16 PM पतंजलि ने खोजी कोरोना की दवाई? क्लिनिकल ट्रायल में 100 फीसदी नतीजे का दावा

12:09 PM पतंजलि का दावा- कोरोना की दवाई खोजी, हर्बल दवा का नाम होगा कोरोनिल

11:40 AM प्रयागराज: सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

11:07 AM भोपाल: बीजेपी ऑफिस में प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान साध्वी प्रज्ञा की तबीयत बिगड़ी

10:35 AM आंध्र प्रदेश: कोरोना पर काबू पाने के लिए 90 दिन में राज्य के हर घर में होगी टेस्टिंग

09:56 AM J-K: कुपवाड़ा के जंगलों में एनकाउंटर शुरू, पूरे इलाके में सुरक्षाबल तैनात

09:28 AM पेट्रोल की कीमत में 20 पैसे और डीजल में 55 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि

08:55 AM पीएम मोदी ने देशवासियों को दी रथ यात्रा की शुभकामनाएं, बोले- जय जगन्नाथ

08:31 AM राहुल गांधी ने ट्वीट से साधा सरकार पर निशाना, पूछा- क्या चीन का जमीन पर कब्जा?

08:09 AM दो दिवसीय दौरे पर आज लद्दाख जाएंगे आर्मी चीफ एमएम नरवणे

07:53 AM J-K: आतंकियों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए सीआरपीएफ जवान ने अस्पताल में दम तोड़ा

07:30 AM अहमदाबाद में जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू, CM रूपाणी ने की शुरुआत

07:17 AM J-K: पुलवामा मुठभेड़ में ढेर हुए आतंकियों के पास से 2 AK-47 बरामद

06:55 AM अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सस्पेंड किया H1-B वीजा

06:27 AM J-K: पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में CRPF का जवान शहीद

06:19 AM J-K: पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, CRPF का एक जवान घायल

06:02 AM जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

05:37 AM नोएडा में कोरोना वायरस के कुल 1516 केस, 19 लोगों की मौत

05:03 AM ब्राजील में कोरोना वायरस के 1,083,341 केस, 50,591 लोगों की मौत

04:28 AM अमेरिका में कोरोना के कुल 2,306,247 मामले, 1,20,351 लोगों की मौत

03:49 AM मध्य प्रदेश में कोरोना के कुल 12,078 मामले, 521 लोगों की मौत

03:17 AM UP: चार वरिष्ठ जेल अधीक्षकों का तबादला, लखनऊ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय नैनी जेल भेजे गए

02:45 AM लखनऊ: डायल 112 के 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

02:05 AM असम में कोरोना वायरस के कुल 5853 केस, 9 लोगों की मौत

01:35 AM आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे आज लेह के दौरे पर जाएंगे

01:12 AM राजस्थान: CPI(M) ने MLA बलवान पूनिया को एक साल के लिए किया निलंबित

12:38 AM कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज, कोरोना और भारत-चीन तनाव को लेकर होगी चर्चा

12:12 AM मास्कोः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रूसी नेताओं के साथ बैठक आज

12:08 AM LAC पर तनाव दूर करने के लिए चीन के साथ आज फिर हो सकती है सैन्य स्तर की वार्ता

12:04 AM असम में BJP की वर्चुअल रैली आज, संबोधित करेंगे अध्यक्ष जेपी नड्डा




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here