एक देश जहां भारत से कम कोरोना पीड़ित, लेकिन मौत 3 गुना ज्यादा – Corona virus sweden face more death infected people than india covid 19

  • 23 देशों में 10 हजार से ज्यादा कोरोना केस
  • इंडोनेशिया में 5,516 पीड़ित, 498 लोग मरे

कोरोना वायरस का कहर भारत समेत पूरी दुनिया में फैल रहा है. ज्यादातर देशों में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत भी इससे अछूता नहीं है और यह उन देशों में शुमार हो गया है जहां कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 10 हजार को पार कर चुकी है. हालांकि एक देश ऐसा भी है जहां कोरोना पीड़ितों की संख्या भारत से कम है लेकिन मरने वालों की संख्या तीन गुना ज्यादा.

दुनिया को 185 देशों में अब तक 2,076,015 लोग कोरोना से संक्रमित हैं, जिसमें 138,008 लोगों की मौत हो चुकी है. 185 में से 23 देश ऐसे हैं जहां पर कोरोना पीड़ितों की संख्या 10 हजार को पार कर चुकी है जिसमें भारत भी शामिल है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

भारत में आंकड़ा 12 हजार के पार

भारत में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 12 हजार को पार कर चुकी है, जिसमें 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां पर भारत की तुलना में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या में कम है लेकिन मौत का आंकड़ा तीन गुना ज्यादा है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

यह देश है स्वीडन. वैसे तो यूरोप में कोरोना ने जमकर तबाही मचाई है, लेकिन स्वीडन में अब इसका कहर बढ़ता ही जा रहा है. स्वीडन में अब तक 11,927 लोग कोरोना से पीड़ित हैं लेकिन वहां पर 1,203 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि भारत में मौत का आंकड़ा 414 है, लेकिन यहां पर पीड़ितों की संख्या 12,380 है.

मैक्सिको और इंडोनेशिया में भी तबाही

स्वीडन के अलावा 2 देश ऐसे भी हैं जहां पर कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में संक्रमित लोगों की संख्या से आधी से भी कम है, लेकिन वहां पर भारत से ज्यादा मौत हुई है.

इसे भी पढ़ें— अगर मदद की है जरूरत तो इन नंबरों पर करें कॉल, लेकिन बाहर न निकलें

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक मैक्सिको में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 5,847 है तो वहां अब तक 449 लोगों की मौत हो चुकी है तो इंडोनेशिया में 5,516 पीड़ित लोगों में 498 लोग मारे जा चुके हैं.

इसे भी पढ़ें— न बस मिलेगी-न ट्रेन, घर जाने के लिए किसी अफवाह में न आएं, जहां हैं वहीं रहें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here