एक महीने में बनता है…2 साल चलता है, सरगुजा के सुखदेव राम बेकार प्लास्टिक से बनाते हैं सीका, जानें क्या

Surguja News: सरगुजा में रहने वाले खासकर गांव के लोग किसी भी वस्तु को बाजार से नहीं खरीदते, बल्कि पारंपरिक हुनर से तैयार कर लेते हैं.  सरगुजा के ग्रामीण इलाका रोपाखार के सुखदेव राम अपने पूर्वजों के पारंपरिक हुनर को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. सुखदेव राम प्लास्टिक बोरी को चुनकर धान ढोने के लिए भिटखा में बैठकर पुस्तैनी सीका बनाते हैं.

इसका उपयोग फसल ढोने मे किया जाता है. खास बात ये कि प्लास्टिक बोरी भी नहीं खरीदते, बल्कि वेस्ट प्लास्टिक बोरी को ही लकड़ी के बने औजार से घुमाकर सीका बनाते हैं. ये हुनर सुखदेव राम पिता को देखकर सीखे हैं. ऐसे में साल दो साल में सीका बनाते हैं तो केवल अपने काम के लिए और एक सीका एक महिने में बनता है. साल दो साल तक टिकता है.

पिता और दादा से सीखा पुस्तैनी हुनर
सरगुजा के ग्रामीण इलाके रोपाखार के रहने वाले सुखदेव राम अपने पूर्वजों के हुनर को आगे बढ़ा रहे हैं. सुखदेव राम भिटखा में बैठकर धान और फसल ढोने के लिए पुस्तैनी ‘सीका’ बनाते हैं. सुखदेव राम ने लोकल 18 को बताया कि वे बचपन से ही सीका बनाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने यह हुनर किसी बाहरी व्यक्ति से नहीं सीखा है. वे अपने पिता और दादा को सीका बनाते देखकर ही यह काम सीखे हैं.

बेकार प्लास्टिक बोरी से बनती है मजबूत डोर
सीका बनाने की पूरी प्रक्रिया हाथों से होती है. सुखदेव राम बाज़ार से नई बोरी नहीं खरीदते हैं. वे खाद की खाली और फेंक दी गई प्लास्टिक बोरियों को इकट्ठा करते हैं. इन प्लास्टिक बोरियों से मजबूत डोर तैयार की जाती है. इसके बाद लकड़ी के बने औजार (ढेरा) की मदद से घुमाकर सीका बनाया जाता है.

एक महीना लगता है, 2 साल तक चलता है
एक सीका तैयार करने में लगभग एक महीने का समय लग जाता है. यह काफी मेहनत का काम है. सुखदेव राम इसे बेचने के लिए नियमित रूप से नहीं बनाते हैं. वे केवल अपनी ज़रूरत के लिए साल-दो साल में नया सीका तैयार करते हैं. जब पुराना सीका टूट जाता है, तब नया सीका बनाया जाता है.

धान ढोने में बेहद उपयोगी और टिकाऊ
सीका ग्रामीण जीवन का एक बेहद उपयोगी और पारंपरिक साधन है. इसका इस्तेमाल खासतौर पर खेतों से धान और फसल ढोने के लिए किया जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती और टिकाऊपन है. सुखदेव राम के अनुसार, एक सीका करीब एक साल या दो साल तक आसानी से चल जाता है.

दादी-नानी के ज़माने की परंपरा
सुखदेव राम के साथ मौजूद गांव के विष्णु ने बताया कि इस पारंपरिक साधन को ‘सीका’ कहते हैं. खाद की बोरियां मजबूत होती हैं, इसलिए इनसे बना सीका लंबे समय तक टिकता है. उन्होंने बताया कि उनकी दादी-नानी के समय से ही इस पारंपरिक साधन का इस्तेमाल होता रहा है. गांव के लोग बाज़ार से धान ढोने का सामान खरीदने के बजाय इसी पारंपरिक साधन से अपना काम चला लेते हैं.

पर्यावरण संरक्षण और परंपरा की मिसाल
सुखदेव राम का यह हुनर सिर्फ एक पारंपरिक कला नहीं है. यह बेकार पड़ी प्लास्टिक बोरियों के बेहतर इस्तेमाल की भी बेहतरीन मिसाल है. जिस प्लास्टिक बोरी को लोग इस्तेमाल के बाद फेंक देते हैं, उसी से वे अपनी मेहनत से मजबूत वस्तु बना रहे हैं. आज के आधुनिक दौर में सुखदेव राम जैसे बुजुर्ग अपनी मेहनत से ग्रामीण जीवन की पहचान और पुरानी परंपराओं को संजोए हुए हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here