“एक मास्क – अनेक जिंदगी” अभियान में 413 बैंक स्थापित


“एक मास्क – अनेक जिंदगी” अभियान में 413 बैंक स्थापित


 


भोपाल : मंगलवार, अगस्त 4, 2020, 18:12 IST

नागरिकों को कोराना संक्रमण से बचाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे ‘एक मास्क – अनेक जिंदगी’ अभियान में अभी तक 413 मास्क बैंक स्थापित किये जा चुके हैं। मास्क बैंक स्वयं सेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सहयोग से स्थापित किये गए हैं। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी से इस अभियान को सफल बनायें। उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचने का मास्क सबसे सरल और सस्ता साधन है। श्री सिंह ने कहा है कि जिन निकायों में अभियान धीमे गति से चल रहा है, वहाँ जन-सहयोग से तेजी लायें।

डोनेशन में मिले एक लाख 30 हजार मास्क

अभियान में विभिन्न संस्थाओं एवं नागरिकों द्वारा एक लाख 30 हजार से अधिक मास्क डोनेट किये जा चुके हैं। इनमें से लगभग एक लाख 15 हजार मास्क वितरित किये जा चुके हैं। इंदौर शहर में अकेले 16 हजार मास्क दानदाताओं द्वारा दिये गए। इस अभियन में लगभग 600 स्व-सहायता समूह भाग ले रहे हैं।

इंदौर और उज्जैन संभाग द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है। अभियान सभी नगरीय निकायों में संचालित है।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here