priyanka chopra sabyasachi sheer dress: प्रियंका ने घर पर निकाले बाहर पहनने वाले कपड़े, नजर आईं इस सालभर पुरानी सब्यसाची ड्रेस में – priyanka chopra repeated her bandhini sheer dress designed by sabyasachi mukherjee

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

प्रियंका चोपड़ा की वॉरड्रोब में जितने कपड़े हैं, उन्हें तो वे शायद कई महीने पहनें, तो भी ड्रेस रिपीट नहीं होगी। हालांकि, यह अदाकारा खुद ही अपनी ड्रेस को री-यूज करती है और हमारी तरह ही पुराने हो चुके बाहर के कपड़ों को घर में निकालने में यकीन रखती हैं। अगर आपको विश्वास न हो, तो पीसी की इंस्टाग्राम पिक देख लें।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह शीयर मटीरियल की बांधनी प्रिंट की ड्रेस पहनी नजर आई थीं। इसके साथ उन्होंने कूल लुकिंग शेड्स लगाए थे और अपने बालों को लाइट मेसी लुक दिया था। उन्होंने अपने प्रिटी नेल्स को न्यूड टोन की नेल पॉलिश और लिप्स पर मैट फिनिश पिंक लिपस्टिक लगाई थी।

छोटी सी डेनिम फ्रॉक पहन, प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया अपना क्यूट साइड

स्विमिंग पूल के पास धूप का मजा लेती प्रियंका इससे पहले इन कपड़ों में साल 2019 में नजर आई थीं। वह जब अपने पति निक जोनस के साथ एक रात को घूमने के लिए निकलीं, तो उन्होंने यही शीयर ड्रेस पहनी हुई थी। इस ब्लैक कलर की मैक्सी ड्रेस और सेम मटीरियल की लॉन्ग जैकेट लुक की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं।

इस सालभर पुरानी ड्रेस को ही प्रियंका ने घर पर रिपीट किया। उन्होंने समर सनलाइट का मजा लेने के लिए इन कपड़ों को पहन, अपने लुक को ज्यादा रिलैक्स्ड वे में स्टाइल किया था।

ड्रेस को टेप से चिपकाकर रेड कार्पेट पर पहुंची थीं प्रियंका चोपड़ा, यूं बची रहीं oops मोमेंट से

वैसे प्रियंका ही क्यों? करीना कपूर तक अपने पुराने कपड़ों को दूसरी तरह से यूज करती हैं। उनकी हजारों रुपये की महंगी टी-शर्ट पुरानी हुई, तो उसे उन्होंने जिम के लिए यूज करना शुरू कर दिया था।

NBT


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here