एक वर्ष में बढ़ी है विकास कार्यों की गति


एक वर्ष में बढ़ी है विकास कार्यों की गति – मंत्री डॉ. साधौ


 


भोपाल : शनिवार, फरवरी 15, 2020, 20:37 IST

चिकित्सा शिक्षा, आयुष एवं संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने खरगोन जिले के  महेश्वर में 29.40 लाख रूपए की लागत के अत्याधुनिक सुविधा केंद्र का भूमि-पूजन किया। डॉ. साधौ ने कहा कि सरकार के बीते एक वर्ष के कार्यों पर गौर करें, तो पता चलता है कि विकास की गति वास्तविक रूप से तेज हुई है। मंत्री डॉ. साधौ ने महेश्वर के विभिन्न गांवों में 5 करोड़ 99 लाख 89 हजार लाख से अधिक राशि के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन भी किया। डॉ. साधौ ने बताया कि एक वर्ष में महेश्वर और मंडलेश्वर में 75 प्रतिशत विकास कार्य हुए हैं। शेष 25 प्रतिशत  कार्य गांवों में प्राथमिकता पूर्वक किए गए है। डॉ. साधौ ने महेश्वर में अत्याधुनिक हस्तकरघा सुविधा केंद्र का भूमिपूजन भी किया।   

महेश्वर के 5710 किसानों के होंगे ऋण माफ

     संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ  रविवार को करही  कृषि उपज मंडी में आयोजित होने वाले जय किसान फसल ऋण माफी योजनांतर्गत किसान सम्मेलन में शामिल होंगी। इस दौरान योजनांतर्गत 4503 पीए ऋणी कृषक और 1207 एनपीए ऋणी कृषकों के कृषि माफ किए जाएंगे। इस तरह द्वितीय चरण में 5710 किसानों के कुल 43.3 करोड़ का ऋण माफ किया जाएगा। इसके अलावा संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ ग्राम वणी के अजा मोहल्ले में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन करेंगी। संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ सोमवार को ग्राम आशापुर तथा ग्राम गुलावड़ में मुख्यमंत्री मदद योजनांतर्गत बर्तन वितरण करेंगी। संस्कृति मंत्री मुख्यमंत्री मदद योजनांतर्गत 405 बर्तनों के सैट ग्राम पंचायतों में वितरित करेंगी। मंगलवार को संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ खरगोन के नवगृह मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।


बबीता मिश्रा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here