एक शादी, 2 अलग-अलग फैसले, सिर्फ 16 दिनों में बदली पूरी कहानी, आया चौंकाने वाला यूटर्न

Last Updated:

Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा जिले में 23 जून को सुर्खियों में आई शादी ने अब नया मोड़ ले लिया है. उस दिन दूल्हे के कथित रूप से नशे में धुत होने की बात सामने आने पर दुल्हन मुस्कान ने मंडप में ही शादी से इनकार कर दिया था. अब उसी मुस्कान ने उसी युवक संत कुमार के साथ मंदिर में सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत की है. दोनों का कहना है कि शादी वाले दिन जो कुछ हुआ, वह एक साजिश थी. शादी टूटने के बाद भी दोनों लगातार फोन पर संपर्क में रहे, गलतफहमियां दूर हुईं और आज दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया.

एक शादी, 2 अलग-अलग फैसले, सिर्फ 16 दिनों में बदली पूरी कहानी, गजब का यूटर्नZoom

जांजगीर-चांपा की शादी में आया गजब का यूटर्न

Janjgir-Champa News: छत्तीसगढ़ में 23 जून को चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव में दूल्हे के कथित रूप से नशे में धुत होने पर दुल्हन मुस्कान ने शादी से इनकार कर दिया था. यह घटना पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी थी. बाद में जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने मुस्कान के साहसिक फैसले का सम्मान किया. इसके बाद एसपी के आदेश पर उन्हें परिवार परामर्श केंद्र में परामर्शदात्री सदस्य की जिम्मेदारी भी सौंपी गई. लेकिन इस चर्चित कहानी ने अब एक नया मोड़ ले लिया है.

मंदिर में मुस्कान ने की शादी
आज मुस्कान परिवार परामर्श केंद्र में अपनी जिम्मेदारी निभाने पहुंची थीं. दोपहर करीब दो बजे वह केंद्र से निकलीं, लेकिन घर जाने के बजाय सीधे संत कुमार के गांव खोखरा पहुंच गईं. वहां मनका दाई मंदिर में संत कुमार और उसके परिजनों की मौजूदगी में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया. बताया जा रहा है कि इस शादी की जानकारी लड़के के परिवार को पहले से थी, जबकि लड़की के परिजनों को इसकी सूचना बाद में मिली. मंदिर में विवाह के बाद दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार कर लिया.

शादी के दिन शराब पीने को बताया साजिश
मुस्कान और संत कुमार ने अपनी बाइट में बताया कि 23 जून को शादी टूटने के बाद भी दोनों लगातार फोन पर संपर्क में रहे. दोनों का कहना है कि शादी वाले दिन जो कुछ हुआ, वह एक साजिश थी. उनके अनुसार संत कुमार शराब का सेवन नहीं करते और शादी के दिन कथित तौर पर उनकी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया गया था, जिससे लोगों को लगा कि वह शराब के नशे में हैं. बाद में दोनों के बीच बातचीत हुई, संत कुमार ने मुस्कान से माफी मांगी, गलतफहमियां दूर हुईं और दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया. आज मनका दाई मंदिर में दोनों ने विवाह कर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया.

दोनों ने की जिंदगी की नई शुरुआत
जांजगीर की सीएसपी योगिता खापर्डे ने कहा कि जिस शादी ने 23 जून को पूरे प्रदेश में सुर्खियां बटोरी थीं, वही रिश्ता अब फिर से जुड़ गया है. मंडप में टूटी शादी अब मंदिर में सात फेरों के साथ पूरी हो चुकी है. मुस्कान और संत कुमार ने नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है.

जिस रिश्ते को मंडप में खत्म मान लिया गया था, वही रिश्ता अब मंदिर में सात फेरों के साथ नई शुरुआत कर चुका है. शादी वाले दिन की घटना को लेकर दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं, जिनकी आधिकारिक जांच अलग विषय है. फिलहाल दोनों ने अपनी इच्छा से विवाह कर साथ जीवन बिताने का फैसला लिया है.

About the Author

गोविन्द सिंहSenior Sub Editor

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here