एनजीओ का दावा, भोपाल में कोरोना से मरने वालों में 75 फीसदी गैस पीड़ित – Madhya pradesh ngo claims 75 gas victims among those who died of corona in bhopal

  • कोरोना की वजह से जितनी मौतें हुई हैं उनमे से 75% गैस पीड़ित: NGO
  • एनजीओ ने रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजी

भोपाल में गैस पीडितों के अधिकार के लिए काम करने वाले एक एनजीओ का दावा है कि राजधानी में कोरोना की वजह से जितनी मौतें हुई हैं उनमे से 75% गैस पीड़ित थे. एनजीओ के मुताबिक, इन गैस पीड़ितों में 87 फीसदी को पहले से हृदय, फेफड़े, किडनी, लिवर समेत अन्य कई बीमारियां थीं.

मृतकों के गैस पीड़ित होने के दस्तावेज और अस्पतालों से मिली जानकारी के आधार पर एनजीओ ने एक रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजी है.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में 24 घंटे में 3214 नए कोरोना केस मिले, 248 ने तोड़ा दम

capture_062420032841.png

भोपाल ग्रुप फ़ॉर इन्फॉर्मेशन एंड एक्शन की रचना ढींगरा ने बताया है कि अलग-अलग गैस पीड़ित संगठनों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि इतनी बड़ी संख्या में गैस पीड़ितों की कोरोना से मौत हो रही है. इससे यह साबित हो रहा है कि गैस प्रभावित लोग दूसरी बीमारियों के लिए बहुत ज्यादा जोखिम में हैं.

ये भी पढ़ें-राजस्थान सरकार का दावा- 78 फीसदी के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट

रचना ढींगरा के मुताबिक, सिर्फ बुजुर्ग गैस पीड़ित ही नहीं बल्कि जवान गैस पीड़ित भी कोरोना का शिकार होकर मर रहे हैं. वहीं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गैस पीड़ितों की कोरोना से हो रही मौतों पर कहा कि अगले हफ्ते गैस पीड़ितों की बस्तियों में जाकर घर-घर सर्वे होगा ताकि शुरू से ही उनके स्वास्थ्य पर नज़र रखी जा सके.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here