ऑनलाइन पेमेंट करना रायपुर के शिक्षक को पड़ा महंगा, एक क्लिक में खाते से पार हुए 2 लाख, Raipur teacher victim of online fraud 2 lakh rupee gonefrom account | raipur – News in Hindi

ऑनलाइन पेमेंट करना रायपुर के शिक्षक को पड़ा महंगा, एक क्लिक में खाते से पार हुए 2 लाख

रायपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है. (Demo PIc)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) का एक मामला सामने आया है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) का एक मामला सामने आया है. ठगों ने शहर के एक शिक्षक (Teacher) को अपना शिकार बनाया. शातिर तरीके से बदमाशों ने टीचर के खाते से दो लाख रुपये पार कर लिए. आरोपी ने शिक्षक से ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment) के लिए एक लिंक भेजा. जैसे ही शिक्षक ने पेमेंट किया उनके खाते से तीन बार करके 2 लाख से ज्यादा की रकम पार कर दी गई. इसके बाद शिक्षक ने अपना खाता और एटीएम (ATM) दोनों लॉक कर दिया. फिर इस मामले की शिकायत पुलिस (Police) से की. फिलहाल,मामले की जांच की बात पुलिस कर रही है.

ये है पूरा मामला

रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में एक सरकारी शिक्षक से 2 लाख 10 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई है. आरोपी ने शिक्षक को एक गूगल लिंक भेज कर 5 रुपये ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कहा. पेमेंट करने के बाद शिक्षक के खाते से तीन बार में 2 लाख 10 हजार रुपये पार कर दिया. दरअसल, शिक्षक भागीरथी सिन्हा ने मौदहापारा के एक गैरेज में अपनी कार रिपेयरिंग करने के लिए दी थी. 5 दिन के बाद भी उनकी कार नहीं बनने पर उन्होंने मैकेनिक से संपर्क करने की कोशिश की.

फोन नहीं लगने पर नेट से गैरेज का नंबर निकाल कर उस पर बात की. तब बात करने वाले व्यक्ति ने एक गूगल लिंक भेज कर उसमें 5 रुपये का पेमेंट करने की बात कही. शिक्षक ठग के झांसे में आ गए और उन्होंने 5 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट किया. उसके कुछ देर बाद ही शिक्षक के खाते से अलग-अलग तीन बार में 2 लाख 10 हजार रुपए पार हो गए. शिक्षक ने अपना खाता और एटीएम दोनों ही ब्लॉक करा दिया है. साथ ही इस मामले की शिकायत अभनपुर थाने में की है. एडिश्नल एसपी ग्रामीण तारकेश्वर पटेल का इस मामले में कहना है कि अभनपुर थाने में मामला दर्ज करने के बाद आगे की विवेचना की जा रही है.ये भी पढ़ें: 
अच्छी खबर: रायपुर AIIMS में टेलिमेडिसन सेवा शुरू, इन नंबरों पर कॉल कर ले सकते है सलाह  

COVID-19: कोरोना से निपटने इस पुलिस अधिकारी ने लिखा गाना, ऐसे कर रहे म्यूजिकल अपील

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 2, 2020, 3:33 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here