ऑस्ट्रेलियाई खेल मंत्री बोले- टी-20 वर्ल्ड कप में मेजबानी नहीं, दर्शक हैं बड़ा मुद्दा – Australia sports minister crowds the biggest hurdle in front of t20 world cup tspo

ऑस्ट्रेलिया के खेल मंत्री रिचर्ड कोलबेक ने कहा कि उनका देश टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीमों की मेजबानी करने की चुनौती से पार पा सकता है, लेकिन मुख्य मुद्दा यह है कि क्या टूर्नामेंट का आयोजन दर्शकों के बिना खाली स्टेडियमों में करना सही होगा. टी20 वर्ल्ड कप और भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, क्योंकि अभी यात्रा संबंधी पाबंदियां लगी हुई हैं और यह भी सुनिश्चित नहीं है कि कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने में कितना समय लगेगा.

कोलबेक ने कहा, ‘अगर ये दोनों टूर्नामेंट नहीं होते हैं तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को 30 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का नुकसान हो सकता है. मैं ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट सीरीज देखना चाहूंगा. मैं वास्तव में चाहता हूं कि वर्ल्ड कप तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाए.’ उन्होंने कहा, ‘टीमें इतना बड़ा मुद्दा नहीं है जितना दर्शक हैं और यह एक ऐसी बाधा है जिसके बारे में वास्तव में हमें विचार करना होगा और विश्व क्रिकेट को भी जिसके बारे में गंभीरता से सोचना होगा.’

सुरेश रैना ने वाइफ और बच्चों संग शेयर की PHOTO, सोते दिखे रियो रैना

मंत्री ने कहा कि कोविड-19 पर नियंत्रण के बाद टीमों की मेजबानी करने से जुड़े मसलों से निपटा जा सकता है. उन्होंने कहा, ‘हम सभी परिस्थितियों में अंतर को समझते हैं, लेकिन जहां तक टीमों का मसला है तो मुझे लगता है कि हम खेल और खिलाड़ियों के सहयोग से कुछ नियम तय कर सकते हैं जो कि बेहद महत्वपूर्ण हैं. अगर हम टूर्नामेंट का आयोजन करते हैं तो निश्चित अवधि तक पृथक रहना और जैव सुरक्षा प्रोटोकाल जरूरी है.’

वीरू ने बेटे से जीती रेस, सोशल मीडिया पर फैंस बोले- बाप तो बाप होता है

टी-20 वर्ल्ड कप 18 अक्टूबर से शुरू होना है जबकि भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा इससे पहले टी-20 त्रिकोणीय सीरीज से शुरू होगा और दिसंबर में चार टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ समाप्त होगा. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने हाल में कहा था कि 16 देशों के इस टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारियां अब भी चल रही हैं और इस पर अंतिम फैसला अगस्त में किया जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया अपने क्रिकेट बोर्ड को भारी वित्तीय नुकसान से बचाने के लिए भारतीय टीम के लिए यात्रा छूट देने पर विचार कर रहा है, लेकिन कोलबेक ने कहा कि उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अन्य देशों को छूट देने में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा, ‘इन सब मसलों पर चर्चा चल रही है.’

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here