ओपी श्रीवास्तव बने जनसंपर्क संचालक

भोपाल। राज्य सरकार ने आज आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर की सूची जारी कर दी है। रीवा कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव मध्यप्रदेश जनसंपर्क का संचालक नियुक्त किया है। जबकि श्योपुर कलेक्टर बसंत कुर्रे को रीवा कलेक्टर बनाय गया है। उज्जैन नगर पालिका आयुक्त सुशील प्रतिभापाल को कलेक्टर श्योपुर बनाकर भेजा गया है।
रजनीश कुमार श्रीवास्तव को आयुक्त नर्मदा पुरम होशंगाबाद पदस्थ किया गया है। होशंगाबाद के संभागायुक्त रवीन्द्र कुमार मिश्रा को जबलपुर संभागायुक्त बनाया गया है। आईएएस श्रीमन शुक्ला संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण को प्रबंध संचालक कृषि उद्योग विकास निगम का ही दायित्व सौंपा गया है। आलोक कुमार सिंह प्रबंधक संचालक कृषि उद्योग विकास निगम को उपसचिव योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी बनाया गया है। अविनाश लवानिया अपर आयुक्त वाणिज्यकर इंदौर को संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण बनाया गया है।
संजीव कुमार झा आयुक्त सह संचालक भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथिक को सचिव अध्यात्म विभाग बनाया गया है। डॉ. एम.के. अग्रवाल आयुक्त सहकारी संस्थाओं को वर्तमान दायित्व के साथ-साथ सचिव आयुष तथा संचालक भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अग्रवाल के कार्यवाह ग्रहण करने के बाद शिव शेखर शुक्ला प्रमुख सचिव आयुष के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
आईएएस बाबूसिंह जामोद कलेक्टर दतिया को उपसचिव जेल एवं परिवहन निुयक्त किया गया है। सौरभ कुमार सुमन कलेक्टर टीकमगढ़ को अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र बनाया गया है। रोहित सिंह अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल को कलेक्टर दतिया बनाया गया है। श्रीमती हर्षिका सिंह उप सचिव वाणिज्यक को कलेक्टर टीकमगढ़ बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here