कच्छा धोने से सिपाही ने किया इनकार तो अफसर ने घोर नक्सल इलाके में किया ट्रांसफर

सांकेतिक फोटो.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर जिले में तैनात सीएएफ (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के एक सिपाही का ट्रांसफर घोर नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर (Bijapur) में इसलिए कर दिया गया है, क्योंकि उसने अफसर के आदेश की नाफरमानी कर दी.

बस्तर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर जिले में तैनात सीएएफ (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के एक सिपाही का ट्रांसफर घोर नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर (Bijapur) में इसलिए कर दिया गया है, क्योंकि उसने अफसर के आदेश की नाफरमानी कर दी. अफसर ने उसे अपने कच्छे धोने का फरमान सुनाया तो सिपाही ने इनकार कर दिया, जिसके बाद उसका ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है. छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवान रामचरण निर्मलकर का ट्रांसफर कुछ दिन पहले ही जगदलपुर (Jagadalpur) के करनपुर से बीजापुर कर दिया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक रामचरण निर्मलकर की पोस्टिंग धोबी ट्रेड में हुई है. बताया जा रहा है कि अफसर ने उसे अपने कच्छे धोने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया. इसके बाद जवान निर्मलकर से सहायक सेनानी  जेम्स एक्का ने स्पष्टीकरण मांगा. इसपर जवान ने जवाब में लिखा आत्मसम्मान को ठेस लगता है. इस जवाब के बाद जवान का ट्रांसफर बीजापुर कर दिया गया. हालांकि राज्य का पूरा बस्तर संभाग ही नक्सल प्रभावित इलाका है, लेकिन बीजापुर में नक्सलियों को प्रभाव ज्यादा माना जाता है.

कमाण्डेंट ने बताई सामान्य घटना, डीजी ने दिए जांच के आदेश
बटालियन के कमाण्डेन्ट धर्मेंद्र गर्ग ने इस पूरे वाक्ये को सामान्य घटना बताई. जबकि मामले के तुल पकड़ने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजी डीएम अवस्थी ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं. साथ ही मामले में जल्द ही रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिए गए हैं. घटना सीएएफ के 19वीं बटालियन की है. घटना को सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल किया जा रहा है.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here