कटनी में दो स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के आवा और नेचुरल स्पा सेंटर पर पुलिस ने दबिश देकर 10 लड़कियों और 6 लड़कों को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान सेंटरों से कई दवाइयां और आपत्तिजनक सामग्री और शराब की बोतले मिलने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि सेंटर में मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों की लड़कियां भी काम करती थीं। फिलहाल पकड़े गए सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।VO 01 – एडिशनल एसपी कमल मौर्य ने बताया कि कटनी के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की है। डीएसपी शिवा पाठक और महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में आवा और नेचुरल स्पा सेंटर पर दबिश दी गई। पुलिस कार्रवाई में 10 लड़कियां और 6 लड़के पकड़े गए हैं। सेंटरों से दवाइयों सहित आपत्तिजनक सामग्री और शराब की बोतले मिली है।पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटरों में मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों की लड़कियां भी काम करती थीं। फिलहाल सभी पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।
बाइट – कमल मौर्य, एडिशनल एसपी कटनी


