कन्या महाविद्यालय को पीजी महाविद्यालय में प्रोन्नत करने की पहल करेंगे : श्री प्रियव्रत सिंह


कन्या महाविद्यालय को पीजी महाविद्यालय में प्रोन्नत करने की पहल करेंगे : श्री प्रियव्रत सिंह


 


भोपाल : गुरूवार, फरवरी 13, 2020, 22:08 IST

ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने आज अपने प्रभार के जिले कटनी के शासकीय कन्या महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में स्नातकोत्तर कक्षाएं प्रारंभ करने के साथ ही आवश्यक फैकल्टी शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे।

श्री सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं के लिये कटनी में जन-भागीदारी से 8 से 10 करोड़ रूपये की लागत से विशाल ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सीआईआई की मदद से ऊर्जा विभाग द्वारा जबलपुर में तैयार किए गए स्किल डेव्हलपमेंट सेंटर की तरह कटनी में भी स्किल डेव्हलपमेंट सेंटर की स्थापना की जा सकती है।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने महाविद्यालय की वार्षिक पुस्तिका ‘शाम्भवी’ का विमोचन किया। कार्यक्रम में विधायक श्री संदीप जायसवाल ने कहा कि नया महाविद्यालय भवन शहर से काफी दूर होने के चलते कॉलेज शुरू होने के बाद 2 बसों की व्यवस्था विधायक निधि से की जाएगी। कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधि तथा अधिकारीगण मौजूद थे।


राजेश सिंह/ मुकेश दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here