मैच के दौरान ही खिलाड़ी को हार्ट अटैक आ गया.
Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी (Dhamtari) जिले के गोजी गांव में एक कबड्डी (Kabaddi) खेलने के दौरान एक खिलाड़ी की मौत हो गई. मामले की छानबीन की जा रही है.
दरअसल, नंदू ने खेलने के लिए जो सांसे थामी थीं, वो हमेशा के लिए थम गईं. नंदू को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उसका देहांत हो गया. घटना को देखने वाले आवक रह गए, जो कबड्डी देखने आए थे उन्होंने अपनी आंखों से मौत देखी तो सबका दिल पसीज गया. उत्साह के साथ मनाई जा रही कबड्डी प्रतियोगिता कुछ ही मिनट में मातम में बदल गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मामले में अब जांच की बात कही जा रही है. प्रतियोगिता में आसपास के गांव की कई टीमों ने हिस्सा लिया है.
परिजनों को सौंपा शव
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुिलस ने नंदू का शव कब्ज में लिया. कुरुद पुलिस थाने में मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है. मैच में शामिल दोनों टीमों के खिलाड़ियों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है. घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

