कब्ज-गैस, पेट फूलने की समस्या ने कर दिया दुखी? 10 बीमारियों का एक साथ मिटाएगा Ayurveda डॉ. का ये देसी नुस्खा – ayurveda doctor dixa bhavsar explain 10 health benefits of drinking herbal drink empty stomach in morning

एसिडिटी (Acidity), माइग्रेन ( Migraine), मतली (Nausea), सिरदर्द (Headache), गर्ड या गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग (GERD), पीसीओएस (PCOS), पेट फूलना (Bloating), बेली फैट (Belly fat), उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन (Hypertension) और हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) जैसे रोगों से आए दिन हर कोई पीड़ित रहता है। जाहिर है इन्हें नजरअंदाज करना या समय पर सही इलाज नहीं कराना आपको खतरे में डाल सकता है।

इन सभी समस्याओं के अलग-अलग कारण और इलाज हैं। अगर कोई आपको कहे कि इन सभी रोगों का इलाज आपके घर में मौजूद है, तो यकीनन आपकी आधी समस्या तो वैसे ही हल हो जाएगी। आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भावसार का मानना है कि इन समस्याओं से निपटने के लिए आपको आने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के बजाय हर्बल टी से करनी चाहिए।

सुबह खाली पेट चाय पीना क्यों है खतरनाक

चाय-कॉफ़ी के नुकसान क्या हैं? डॉक्टर का मानना है कि सुबह सबसे पहले कैफीन लेने से पहले से ही सूजन वाली आंत में अधिक सूजन हो जाती है। जब आप आंत और हार्मोनल मुद्दों से पीड़ित होते हैं, तो इससे आपको और ज्यादा दिक्कत हो सकती है।

कब्ज और सूजन का भी जोखिम

इससे आपके आंत के अस्तर में परेशानी हो सकती है और वात के साथ पित्त बढ़ सकता है। पित्त बढ़ने के नुकसान भी कई हैं। अगर ऐसा हुआ तो आपको हार्मोनल असंतुलन, सूजन, कब्ज और पित्त (गर्मी) की समस्या हो सकती है।

कई बीमारियों का एक इलाज है ये उपाय

​चाय की जगह लें हर्बल ड्रिंक

अगर आप ऊपर बताई समस्याओं से बचना या राहत पाना चाहते हैं, तो आपको सुबह खाली पेट चाय पीने के बजाय हर्बल ड्रिंक का सेवन करना चाहिए। हर्बल ड्रिंक विभिन्न तरह की जड़ी बूटियों से बनती है। यही वजह है कि इसका सेवन पेट से जुड़े कई रोगों को खत्म कर सकता है।

​हर्बल ड्रिंक लिए चाहिए ये चीजें

1 गिलास पानी (300 मिली) लें

15 करी पत्ते लें

15 पुदीने के पत्ते

1 बड़ा चम्मच सौंफ

2 बड़े चम्मच धनिये के बीज

​कैसे तैयार करें हर्बल ड्रिंक

हर्बल ड्रिंक तैयार करने के लिए चाय बनाने वाले बर्तन में एक गिलास पानी लें और उसे थोड़ा उबाल लें। इसके बाद इन सभी चीजों को उसमें डाल दें और मध्यम आंच पर कम से कम 5-7 मिनट के लिए उबालें। आपकी ड्रिंक तैयार है।

​दूसरा तरीका अपनी चाय या कॉफी में घी मिलाएं

अगर आपको हार्मोनल और पित्त की समस्या है, तो कैफीन से बचना सबसे अच्छा उपाय है। हर्बल ड्रिंक के अलावा अगर आप इसे तुरंत रोकना चाहते हैं, तो अपनी चाय या कॉफी में आधा चम्मच देसी घी या 1 चम्मच नारियल का तेल मिला सकते हैं। इससे आपकी आंत को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here