करियर राशिफल 15 जून 2020: इस राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से होगा नुकसान, रुकेंगे काम – Career horoscope 15 june 2020 aaj ka career rashifal career horoscope in hindi today zodiac sign job career success astro lbs

मेष राशि

करियर में बदलाव की परिस्थिति बन रही है. कई चीजों में अब आपको पहले से अधिक आराम महसूस होगा. काम को लेकर आपका उत्साह पहले से अधिक रहना चाहिए.

वृष राशि

कार्यक्षेत्र में इस समय आपके लिए कहीं न कहीं भ्रम की स्थिति बनेगी. वहीं आपके निर्णय अचानक गड़बड़ा सकते हैं. क्रोध या आवेश में कोई भी निर्णय न लें.

मिथुन राशि

फिलहाल आपका मन पूर्ण रूप से अपने काम पर लगा रहेगा. किस प्रकार से अपने काम को लाभ में परिवर्तित करना है उसको लेकर आप विचारशील रहेंगे.

कर्क राशि

काम को लेकर आप में एक अलग इच्छा रहेगी. लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनेंगी कि आपके काम टलते चले जाएंगे. आज के दिन एक भ्रम की स्थिति और काम व्यर्थ हो सकता है.

आर्थिक राशिफल 15 जून 2020: 9 राशियों के लिए आज बेहतर दिन, जानिए किसके लिए खराब

सिंह राशि

काम के प्रति आप पूर्ण रूप से समर्पित रहेंगे. वहीं एक नया विचार आपको आगे बढ़ा सकता है. आपकी क्रियात्मक शक्ति आपको आगे बढ़ाएगी.

कन्या राशि

काम को लेकर एक भ्रम की परिस्थिति बन सकती है. हालांकि छोटी-छोटी बातों को लेकर आपका विरोध भी हो सकता है. विरोधाभास परिस्थिति में भी आप विजयी बनेंगे.

तुला राशि

आपके सहयोगी आज के दिन पूर्णतः आपका साथ देंगे और घर परिवार द्वारा भी आपको कार्यक्षेत्र पर मदद मिलेगी. आपका पूरा मन काम को बेहतर करने का करेगा. नई विचारधारा द्वारा आप आगे बढ़ पाएंगे.

वृश्चिक राशि

काम के प्रति जिस हिसाब का समर्पण होना चाहिए वो अभी नहीं दिखाई दे रहा है. आप आक्रामक तरीके से आगे तो बढ़ रहे हैं लेकिन कहीं न कहीं आपको थोड़ा सा उत्साह और दिखाना पड़ेगा.

टैरो राशिफल 15 जून 2020: कुंभ राशि वालों के पूरे होंगे काम, मीन राशि वाले लेंगे अहम फैसला

धनु राशि

काम के लिए फिलहाल इस समय बहुत खास नहीं है. जीवनसाथी या सहयोगियों द्वारा छोटी-छोटी बातों पर विरोध हो सकता है. काम की परिस्थिति को बेहतर बनाने के लिए प्रयास ज़्यादा लगेगा.

मकर राशि

शनि की साढ़ेसाती और वक्री शनि फिलहाल आपको कहीं न कहीं कार्यक्षेत्र पर बदलाव की परिस्थिति में लेकर आएगा. आपके होते हुए काम अचानक रुक सकते हैं. छोटी बातों का विरोध भी हो सकता है.

कुम्भ राशि

काम को लेकर आपमें नेतृत्व शक्ति बहुत आगे रहेगी. लेकिन भ्रम की परिस्थिति भी बन जाएगी. अपने ही क्रोध या अहंकार द्वारा ख़ुद का नुक़सान न करें. हो सके तो उचित समय के लिए अपने निर्णय टाल लें.

लव राशिफल 15 जून 2020: मिथुन राशि वालों की हो सकती है तकरार, वाणी पर रखना होगा लगाम

मीन राशि

आपके लिए कार्यक्षेत्र में इस समय मन लगाना थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण लग रहा है. वहीं आपका समर्पण भाव कार्य के प्रति पहले से अधिक रहेगा. आपको अपने लिए एक नई रणनीति बनानी चाहिए.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here