करियर राशिफल 30 जून 2020: तुला राशि वालों के लिए लकी रहेगा मंगलवार, जानें सभी राशियों का हाल – Career horoscope 30 june 2020 today career horoscope in hindi aaj ka career rashifal job future money money success lbs

1- मेष राशि

कार्य के प्रति आपका समर्पण भाव बढ़ेगा. हालांकि, कहीं चीज़ों में कार्य के प्रति आपको तनाव भी हो सकता है. किसी सहयोगी या जीवनसाथी द्वारा आपको कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा.

2- वृषभ राशि

इस समय छोटी-छोटी बातों को लेकर आपको तनाव महसूस होगा. वहीं, कार्यक्षेत्र में आप आक्रामक तरीके से आगे बढ़ेंगे. आप पर कार्यभार पहले से अधिक रहेगा लेकिन काम आसानी से पूरा कर पाएंगे.

3- मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र के प्रति आपका समर्पण भाव तो ठीक रहेगा लेकिन छोटी विरोधाभास परिस्थिति भी बनेगी. किसी महिला द्वारा आपको परेशानी का कारण नज़र आएगा. वहीं, आपकी सही बात का भी विरोध हो सकता है.

4- कर्क राशि

कार्य के प्रति आपको पहले से कहीं अधिक जागरूक रहना पड़ेगा. आपके कार्यक्षेत्र में कहीं भी बदलाव की परिस्थिति नज़र नहीं आ रही है. धन लाभ की स्थिति सामान्य रहेगी.

5- सिंह राशि

कार्यक्षेत्र में छोटी चीज़ों को लेकर परेशानी आ सकती है. वहीं आपको अपने निर्णय बहुत प्रभावी तरीके से लेने हैं. कार्यों में पूर्ण रूप से मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा.

6- कन्या राशि

कार्य के प्रति आपका समर्पण भाव बहुत अधिक रहेगा. वहीं, कई कार्य को लेकर आप संवेदनशील भी रहेंगे. आप में से कई लोगों के लिए नई विचारधारा द्वारा काम करना फ़ायदेमंद साबित होगा.

7- तुला राशि

आपका पूरा ध्यान काम की तरफ लगेगा. काम में बदलाव की स्थिति बन रही है. इस समय ये बदलाव आपके लिए बेहतर रहेगा और आप सफलता हासिल करेंगे.

8- वृश्चिक राशि

कार्य के प्रति आपका समर्पण भाव बढ़िया रहेगा. जीवनसाथी द्वारा कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा. पार्टनरशिप द्वारा किए गए किसी भी कार्य में लाभ नज़र आ रहा है.

9- धनु राशि

आज के दिन आप कई कामों में आप बहुत अच्छे तरीके से आगे बढ़ पाएंगे. आपकी निर्णय की स्थिति अच्छी रहेगी और कार्यों को सराहा जाएगा. धन लाभ के योग हैं.

10- मकर राशि

कार्यक्षेत्र में बदलाव की परिस्थिति बन रही है. कार्यों में चल रही परेशानियां अब खत्म होती नज़र आ रही हैं. हालांकि, कुछ लोगों को कार्य को लेकर थोड़ी समस्याएं हो सकती है.

11- कुम्भ राशि

अधूरे काम आपके लिए तनाव का कारण बन सकते हैं. कार्यक्षेत्र से जुड़े निर्णय लेने में सतर्कता बरतें. कार्य के प्रति आपका ध्यान और समर्पण ज़रूरी है.

12- मीन राशि

कार्यक्षेत्र में किसी महिला द्वारा विरोधाभास परिस्थिति आपके लिए खड़ी हो सकती है. मानसिक तनाव से बचें और क्रोध पर काबू करके काम में मन लगाएं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here