कर्नाटक के दो दिनों के दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

गृह मंत्री अमित शाह(Union Home Minister Amit Shah) आज कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर बेंगलुरू पहुंचे। वह आज शिवमोग्गा और बेंगलुरु में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले हैं। इस दौरान वह बेलगावी जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही यहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक के शिमोगा जिले में रैपिड एक्शन फोर्स की एक नई बटालियन परिसर की आधारशिला रखेंगे।

पहले दिन का कार्यक्रम

अमित शाह आज यानि शनिवार को शिमोगा जिले में भद्रावती रैपिड एक्शन फोर्स सेंटर की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद उनका दूसरा कार्यक्रम बेंगलुरु में निर्धारित है, जहां वह इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम(ERRS Vehicles) को हरी झंडी दिखाएंगे। बेंगलुरू में शाह पुलिस गृह योजना का उद्घाटन करेंगे।

दूसरे दिन का कार्यक्रम

इसी तरह अमित शाह रविवार को भी कर्नाटक में रहेंगे। वह बेलगावी जिले में एक एथेनॉल प्रोजेक्ट का उद्धाटन करेंगे। बेलगावी में ही वह एक अस्पताल का उद्घाटन का उद्घाटन करेंगे। बेलगावी में दोपहर बाद तीन बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here