हाइलाइट्स
राम माधव ने संघ की तुलना राम और कृष्ण से कर दी
अपनी किताब पार्टीशन फ्रिडम के विमोचन की चर्चा में शामिल होने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे संघ के बड़े चेहरे राम माधव ने संघ की तुलना राम और कृष्ण से कर दी. दरअसल जब उनसे पूछा गया कि कलयुग में अधर्म के खिलाफ कौन लड़ेगा तो उन्होंने हसंते हुए कहा कि त्रेतायुग में राम आए, द्वापरयुग में कृष्ण और कलयुग में राम माधव नहीं बल्कि संघ है. राम माधव के इस बयान पर कार्यक्रम हॉल में उपस्थित सभी लोगों ने जोरदार तालियां बजाई.
बता दें कि राजधानी रायपुर के मैक कॉलेज ऑडोटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे. इस दौरान राम माधव ने अपनी किताब पर विस्तार से चर्चा करते हुए पार्टीशन के उन पहलुओं पर चर्चा की जिसकी जानकारी आमतौर पर लोगों को नहीं है.
RSS की तुलना राम-कृष्ण से करना हिन्दू धर्म का अपमान- कांग्रेस
संघ की तुलना राम-कृष्ण से करने के राम माधव के बयान को कांग्रेस ने आड़े हाथों लिया है. कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने इस तुलना को हिन्दू धर्म का अपमान करार दिया है. बयान जारी करते हुए संचार प्रमुख ने कहा कि भगवान राम और कृष्ण आराध्य है उनका संपूर्ण जीवन वृत्त मानवता की भलाई के लिए कहा गया है.
कांग्रेस ने कहा कि जब -जब होई धरम की हानी,बाढ़हि असुर अधम अभिमानी, तब-तब धरि प्रभु विविध शरीरा, हरहि दयानिधि सज्जन पीरा, साथ ही यह भी कहा कि आरएसएस धर्म से धर्म को लड़ाता है, विद्वेष पैदा करता है, उसका उद्देश्य भाजपा के राजनीतिक हितों को साधना है. राम माधव ने हिन्दू धर्म का अपनाम किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chhattisgarh news, Ram Madhav, RSS
FIRST PUBLISHED : September 29, 2022, 14:18 IST
Source link