कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का छापा: 10 हजार रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय में गुरुवार को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान राजेंद्र मस्करे के रूप में हुई है, जो कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है.

लोकायुक्त निरीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि कटंगी के महकेपार निवासी मेहरचंद सुलकिया ने शिकायत की थी. सुलकिया की पत्नी के नाम से कटंगी में लोक सेवा केंद्र है. उन्होंने नवंबर 2024 में नवीन आधार सेंटर की आईडी जनरेट करने के लिए कलेक्टर कार्यालय के लोक सेवा प्रबंधन विभाग में आवेदन किया था.

इसी काम के एवज में राजेंद्र मस्करे ने उनसे 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी.शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया. गुरुवार को आरोपी राजेंद्र मस्करे को एडीएम स्टेनो कक्ष में रिश्वत की तय राशि लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया. इस कार्रवाई से कलेक्टर कार्यालय में हड़कंप मच गया. लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here