आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम चेक करें.
Chhattisgarh CGBSE 10th Result Update: छत्तीसगढ़ के दसवीं बोर्ड (10th Board Result) के नतीज कल जारी होंगे, इस बार छात्रों को उनके असाइनमेंट के आधार पर अंक दिए जाएंगे.
रायपुर. छत्तीसगढ़ में दसवीं बोर्ड के नतीजे 19 मई यानि कल जारी किए जाएंगे. स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम सुबह 11 बजे वर्जुअली नतीजे जारी करेंगे. स्कूल शिक्षा मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाइन परिणामों की घोषणा करेंगे. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा नतीजों की तैयारी पूरी कर ली गई है. मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर नतीजे देखे जा सकते हैं. आपको बता दें कि इस बार दसवीं बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गई थी. लेकिन छात्रों को उनके द्वारा जमा किये गये असाइनमेंट के आधार पर ही उनको नंबर दिए गये है और इसी आधार नतीजे जारी किए गये हैं. इस साल टॉप टेन की मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जाएगी. माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 15 अप्रैल से दसवीं बोर्ड की परीक्षा होने वाली थी. लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई और अब असाइनमेंट के आधार पर छात्रों को अंक दिए गए है. क्योंकि इस साल लगभग सभी छात्रों ने अपने असाइनमेंट जमा किए हैं इसलिए पूरा असाइनमेंट जमा करने वाले किसी भी छात्र को फेल नहीं किया गया है और तैयार किए गए असाइनमेंट के आधार पर ही अंकों का निर्धारण हुआ है. असाइनमेंट के आधार पर नतीजे जारी किए जा रहे हैं इसलिए टॉप 10 की मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जाएगी.
जानिये इस बार 10वीं बोर्ड के नतीजों में क्या है खास इस साल दसवीं की परीक्षा के लिए 4 लाख 61 हजार से ज्यादा छात्र पंजीकृत हैं.कोरोना संक्रमण की वजह से रद्द की गयी है 10वीं की परीक्षा- छात्रों को असाइनमेंट दिए गए थे. असाइनमेंट के आधार पर ही मिलेंगे अंक. कोई भी छात्र नहीं होगा फेेल. नतीजों से असंतुष्ट छात्र रिवैल (पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन) नहीं करा सकेंगे- बोनस अंकों का फायदा भी नहीं मिलेगा- मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर नतीजे देखे जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस का कहर, KGMU में चार मरीजों की इलाज के दौरान मौत वर्चुुअल जारी किये जाएंगे नतीजे, रिवैल्यूएशन नहीं करा सकेंगे
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल ने बताया कि नतीजे वर्चुअल जारी करने की तैयारी चल रही है. हर साल स्कूल शिक्षामंत्री की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर नतीजों का ऐलान किया जाता था. साथ ही इसी दिन टॉप टेन की सूची भी जारी की जाती थी लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के कारण शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम वर्चुअल ही नतीजे जारी करेंगे।.आपको बता दें इस साल दसवीं की परीक्षा के लिए 4 लाख 61 हजार से ज्यादा छात्रों ने फार्म जमा किये थे और सभी छात्रों को असाइनमेंट जमा करने के निर्देश भी दिए गए थे. अब यही असाइनमेंट अंको का आधार बनेगा लेकिन नतीजों से असंतुष्ट होने पर पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना नहीं करा सकेंगे.
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/