कल से शुरू होंगी घरेलू उड़ानें, IGI एयरपोर्ट पर पहले दिन 190 विमान करेंगे टेकऑफ – Domestic flights resume from 25 may civil aviation secretary meeting with airlines

  • जिन राज्यों में उड़ेंगी फ्लाइट्स, वहां के SOP पर चर्चा
  • कुछ राज्यों ने फ्लाइट्स के संचालन पर जताई आपत्ति

पूरे देश में 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू हो रही हैं. अधिकांश राज्यों ने इसकी अनुमति दी है, लेकिन कुछ राज्यों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सरकार के इस निर्णय पर सवाल उठाया है. इस बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव एयरलाइंस व एयरपोर्ट ऑपरेटर्स के साथ बैठक करेंगे, जिसमें उड़ानों की तैयारियों के बारे में चर्चा की जाएगी. जिन राज्यों में उड़ान संचालित हो रहे हैं, वहां स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) कैसे लागू करना है, इस पर भी बात होगी. बैठक में उन राज्यों पर भी चर्चा की जाएगी जिन्होंने उड़ानों के संचालन पर एतराज जाहिर किया है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) ने स्वस्थ और सुरक्षित हवाई यात्रा को बढ़ावा देने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं. डीआईएएल के अनुसार, एयरपोर्ट पर एंट्री गेट और चेक-इन जैसे स्थानों पर यात्रियों के लिए ऑटोमैटिक हैंड सैनिटाइजर मशीन, फ्लोर मार्कर सहित कई व्यवस्थाएं की गई हैं. दिल्ली एयरपोर्ट सोमवार से करीब 380 उड़ानों का संचालन करेगा. दिल्ली एयरपोर्ट से करीब 190 विमान रवाना होंगे और करीब 190 विमान यहां उतरेंगे.

बेंगलुरु में सोमवार से एयरपोर्ट खोल दिए जाएंगे. इस एयरपोर्ट से 215 फ्लाइट्स चलाई जाएंगी. जबकि चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से घरेलू उड़ान के लिए सात फ्लाइट्स चलेंगी. 27 मई से दो और फ्लाइट्स सेवा के लिए जुड़ जाएंगी, जबकि एक जून से चार और फ्लाइट्स.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

वहीं जम्मू में सोमवार को नौ फ्लाइट्स पहुंचेंगी. इसमें श्रीनगर से तीन, दिल्ली से चार, मुंबई और ग्वालियर से एक-एक फ्लाइट होगी. दिल्ली में 380 फ्लाइट्स उड़ेंगी. इसमें से 190 फ्लाइट्स आएंगी और 190 जाएंगी. जिन राज्यों ने उड़ान की स्वीकृति दी उनमें दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब, जम्मू-कश्मीर प्रमुख हैं. हालांकि कुछ राज्यों ने इस पर विरोध भी जताया है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में विमानों की आवाजाही शुरू किए जाने को लेकर रास्ता साफ नहीं है. महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार से विमानों की आवाजाही को लेकर अपनी असमर्थता जाहिर कर दी है. महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि वह 25 मई से विमान सेवा नहीं शुरू कर सकती. उसने शनिवार को केंद्र सरकार को कारण भी बता दिया है. राज्य सरकार का कहना है कि उसके अहम शहर मुंबई और पुणे रेड जोन में हैं और इन शहरों में ट्रैफिक और लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी है. ऐसे में अभी विमान सेवा नहीं शुरू कर सकते.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here