कवर्धा में शराब से भरा ट्रक पलटा तो बोतल लूटने पहुंच गए लोग, देखें Video | kawardha – News in Hindi

कवर्धा में शराब से भरा ट्रक पलटा तो बोतल लूटने पहुंच गए लोग, देखें Video

शराब की लूट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.

रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे (Raipur-Jabalpur National Highway) पर शराब की पेटियों से लदा ट्रक पलटने की जानकारी मिलते ही मुफ्त की दारू (Liquor) ले जाने के लिए जुटी गांव वालों की भीड़. लोगों को घटनास्थल से हटाने के लिए पुलिस को भांजनी पड़ी लाठी.

कवर्धा. कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन (Lockdown) के बीच लोग अपने घरों में कैद हैं. संक्रमण के डर से बाहर निकलना कम हो गया है. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में तो कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए कई जगह फिर से लॉकडाउन भी लगा दिया गया है. ऐसे में जब कहीं मुफ्त की शराब (Liquor) मिलने की खबर मिले, तो लोगों का धैर्य जवाब दे ही जाता है. छत्तीसगढ़ के कवर्धा (Kawardha) में आज कुछ ऐसा ही हुआ. यहां शराब से भरा एक ट्रक पलट गया, जब तक पुलिस आती, स्थानीय लोग शराब लूटने दौड़ पड़े. भीड़ ऐसी टूटी कि पुलिस को इसे तितर-बितर करने के लिए लाठियां तक भांजनी पड़ गई. अब शराब की लूट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.

जी हां, यह माजरा कवर्धा के रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे का है, जहां अचानक टायर फटने की वजह से शराब से भरा एक ट्रक आज पलट गया. हादसे में ट्रक ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं. दुर्घटना के बाद उसे इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच बताया गया कि ट्रक में 250 पेटी शराब लोड थी. हाईवे पर ट्रक के पलटने के बाद शराब की पेटियां सड़क पर छितरा गईं. इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के गांव के लोगों में शराब की बोतलें लूटने की होड़ मच गई.

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़ें: अनोखी तरकीब: धमतरी पुलिस बनी ‘आर्टिस्ट’, शॉर्ट फिल्म दिखाकर कंट्रोल करेगी क्राइम

शराब लूटने दौड़े लोग

सड़क किनारे शराब की बोतलें लूटने के लिए ग्रामीण एक-दूसरे पर टूटे पड़ रहे थे. स्थानीय लोगों में से किसी ने ट्रक एक्सीडेंट की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी. लेकिन पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंचती, वहां ग्रामीणों का मजमा शराब लूटने में जुटा हुआ था. पुलिस के आने से पहले ही बड़ी संख्या में ग्रामीण शराब की बोतलें लेकर चलते बने. पुलिसवालों को देखकर भी ग्रामीणों का उत्साह कम नहीं हुआ था. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों को जुटा देखकर अंत में पुलिसवालों को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, तब जाकर भीड़ छंटी. अब पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ट्रक से शराब की कितनी बोतल लूटी गई.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here