कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने कोविड-19 के रोकथाम और नियंत्रण के लिए बनाई गई स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम जिला सर्विलेंस में शामिल सभी लोगों को बेहतर कार्य करने के लिए बधाई दी है. इसी तरह बोड़ला अनुविभाग के एसडीएम और उनकी टीम में शामिल जनपद सीईओ, तहसीलदार नायाब तहसलीदार,पटवारी गांव के सरंपच, सचिव, रोजगार सहायक, वाहन चालक से लेकर रसाइयों सहित 24 घंटे काम रहे सभी लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए बधाई दी है. उन्होंने यह भी कहा कि यह शुरुआत है, आने वाले विकट परिस्थितियों के लिए भी पूरी सजगता के साथ चौकन्ना रहना होगा.
एम्स से डिस्चार्ज हुए मरीज
उल्लेखनीय है कि इसी वनांचल क्षेत्र के ग्राम समनापुर और रेंगाखारकला के राहत शिविर में ठहरे 6 प्रवासी श्रमिकों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था. सभी श्रमिकों को उपचार के लिए रायपुर एम्स रेफर किया गया था. इसमें से पांच व्यक्ति स्वस्थ्य होकर कवर्धा वापस आ गए हैं. बुधवार को एक और व्यक्ति भी स्वस्थ्य होकर वापस लौटा. कोविड-19 मरीज मिलने के बाद वनांचल के पांच गांवों को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है. कंटेन्मेंट क्षेत्र गांवों में रेंगाखार कला, चमारी, सुतिया वन गांव, तितरी, और समनापुर शामिल हैं.कंटेन्मेंट जोन में 282 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई निगेविट
जिला सर्विलेंसे अधिकारी डाॅ. गौरव परिहार ने बताया कि कंटेन्मेंट जोन क्षेत्र और आसपास के गांव से कुल 288 व्यक्तियों का सैंपल कोविड-19 की जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें से 6 लोग संक्रमित मिले थे. इसके अलावा 282 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. डाॅ. परिहार ने बताया कि बालक आश्रम समनापुर में व्हीटीएम सैंपल कलेक्शन 5 व्यक्तियों का लिया गया है. इसी प्रकार बालक छात्रावास समनापुर में 9 व्यक्ति जिसमें 3 का रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.
कन्या आश्रम रेंगाखार कला में 9 में 3 का रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसी प्रकार भिंभौरी में 4, पंडरिया में 4, उसरवाही में 3, भेलवाटोला में 3, बालक आश्रम समनापुर में 8, माध्यमिक शाला रेंगाखारकला में 10, कन्या आश्रम रेंगाखार कला में 21, चमारी में 10 तितरी में 10, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रेंगाखार कला में 26, चोरबाहरा में 14, चमारी में 26, सुतिया में 12, तितरी में 15, समनापुर में 35, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रेंगाखार कला में 27, प्री. मैट्रिक बालक आश्रम छात्रावास रेंगाखारकला में 11, कन्या आश्रम रेंगाखार कला में 5 व्यक्ति और बालक आश्रम समनापुर में 2 व्यक्ति कुल 282 लोगों का व्हीटीएम सैंपल लिया गया है,. सभी की रिपोर्ट निगेविट आई है.
ये भी पढ़ें:
मुंगेली में दुकान के गोदाम से 30 लाख का गुटखा जब्त, ज्यादा कीमत पर बेचना चाहता था व्यापारी
CGBSE Exam 2020: छत्तीसगढ़ में नहीं होंगे 10वीं और 12वीं के बचे पेपर, ऐसे दिए जाएंगे नंबर