कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़, 2 विदेशी आतंकी ढेर – Jammu kashmir indian army srinagar handwara encounter 2 terrorists killed

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. सेना ने यहां दो विदेशी आतंकियों को मार गिराया है. जम्मू-कश्मीर से मिली जानकारी के मुताबिक ये मुठभेड़ कल से ही चल रही है. यहां पर अब फायरिंग रूक गई है, लेकिन सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है.

सेना ने विस्फोट से आतंकियों के ठिकाने को उड़ाया

मुठभेड़ से पहले यहां दो विदेशी आतंकी एक घर में छिप गए थे. सेना को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, सेना ने आतंकियों के इस ठिकाने को ही विस्फोट से उड़ा दिया. विस्फोट की वजह से पूरे घर में आग लग गई सेना अब मलबे की तलाशी ले रही है.

सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

इसके अलावा इलाके में भी सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है. पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. गाड़ियों की मूवमेंट रोक दी गई है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों में घाटी में आतंकी गतिविधियों में तेजी देखने को मिली है. इसके अलावा नियंत्रण रेखा पर भी पाकिस्तान लगातार सीजफायर तोड़ रहा है.

पुलवामा में मारे गए थे दो आतंकी

बता दें कि इससे पहले पुलवामा के डांगरपोरा में सुरक्षाबलों ने सुबह छह बजे आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया था. खुद को घिरा देख आतंकी सुरक्षाबलों पर फायरिंग करते हुए भागने लगे. जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इसमें दो आतंकी मारे गए थे.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here