बालाघाट में कांग्रेस की अंतर्कलह उजागर! अपने ही विधायक को बोले—‘तीन जूते मारूंगा’

बालाघाट: जिले के खैरलांजी में शरद पूर्णिमा के पूर्व आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच उस समय राजनीतिक अखाड़े में तब्दील होता नजर आया, जब कांग्रेस नेता, किसान गर्जना के जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार नगपुरे ने अपनी ही पार्टी के विधायक विवेक विक्की पटेल के खिलाफ तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। रामकुमार नगपुरे ने विधायक पर विकास कार्य नहीं कराने के आरोप लगाए और भाजपा के पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल के कार्यकाल की जमकर सराहना की। उनके विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस घटनाक्रम ने जिले में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।वाइस ओवर::— कांग्रेस नेता रामकुमार नगपुरे ने अपने संबोधन में विधायक विवेक विक्की पटेल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि जनता को विधायक नहीं, काम चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने सडक़ निर्माण का भूमिपूजन कराया, लेकिन अब तक सडक़ नहीं बनी। उन्होंने पूर्व मंत्री व भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल की तारीफ करते हुए कहा कि वे जो कहते थे, उसे पूरा करते थे। रामकुमार नगपुरे ने खैरलांजी क्षेत्र की करीब 30 पंचायतों में विकास कार्य नहीं होने और ठेकेदारी अपने लोगों को दिए जाने के आरोप भी लगाए। यहीं नहीं रूके रामकुमार नगपुरे उन्होने तो विधायक के लिए तीन जूते मारूंगा जैसे विवादित शब्दों का भी इस्तेमाल कर दिया… जिसके बाद इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।आगामी पंचायत चुनावों से पहले सार्वजनिक मंच से अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी ने कांग्रेस की गुटबाजी और स्थानीय नेतृत्व के बीच तालमेल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि विधायक विवेक विक्की पटेल और जिला कांग्रेस नेतृत्व इस विवादित बयान पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं

।मंच से उद्बोधन कांग्रेस नेता रामकुमार नगपुरे (वीडियो)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here