कांकेर में बड़ा हादसा, ट्रक-कार की भीषण टक्‍कर में 4 की मौत| Four killed in car-truck collision in Kanker Chhattisgarh nodark

सड़क हादसे में कार सवार सभी चार लोगों की मौत.

सड़क हादसे में कार सवार सभी चार लोगों की मौत.

छत्तीसगढ़ के कांकेर (Kanker) में कार और ट्रक की टक्‍कर (Car-Truck Collision) में चार लोगों की मौत को गई है. सभी मृतक कार में सवार थे.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कांकेर (Kanker) में ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर (Car-Truck Collision) में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई. इस बाबत कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि जिले के चारामा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर रातेसरा गांव के पास ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में कार सवार अहमद अली, रहमत अली, संजू तिर्की और प्रवीण सिन्हा की मौत हो गई.

कांकेर के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात कार सवार सभी व्यक्ति जिले के लखनपुरी गांव की ओर जा रहे थे. रातेसरा गांव के करीब पहुंचने पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. इस घटना में कार सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

गश्त के दौरान पुलिस दल को मिली सूचना
इसके साथ कांकेर के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गश्त में निकले पुलिस दल को घटना की जानकारी मिली. उन्होंने सभी घायलों को चारामा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अहमद और रहमत को मृत घोषित कर दिया. वहीं, तिर्की ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इसके अलावा गंभीर रूप से घायल सिन्हा को पड़ोसी धमतरी जिले के अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी उनकी मृत्यु हो गई.यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: फिर बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में 28 की मौत, 4563 नए मरीज

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अभी मामले की जांच की जा रही है.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here