कानपुर शूटआउट के बाद से कार्रवाई का दौर जारी है. एनकाउंटर की घटना के बाद चौबेपुर थाना शक के घेरे में है. कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार ने अब थाने के स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की है. थाने के सभी 68 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है.
बता दें कि कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा था कि इस पूरी घटना को लेकर पूरा चौबेपुर थाना शक के घेरे में है. कितने पुलिसकर्मियों ने विकास दुबे से बात की, इस मामले की जांच चल रही है.
मोहित अग्रवाल ने कहा कि अगर किसी पुलिसकर्मी की भूमिका सामने आई तो उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उन पर पुलिसकर्मियों की हत्या करने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी, 307 का मुक़दमा दर्ज़ किया जाएगा और बर्खास्त भी होंगे. फिलहाल एसएसपी ने थाने के स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई कर दी है.

