कानपुर: विकास दुबे के गुर्गे का खुलासा- पुलिस रेड से पहले ही आ गया था थाने से फोन – vikas dubey aide daya shankar revels firing on police in bikru village

  • मुठभेड़ से पहले विकास दुबे को आया था फोन
  • विकास के गुर्गे दयाशंकर का खुलासा
  • विकास दुबे भी कर रहा था फायरिंग

कानपुर पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार विकास दुबे का गुर्गा दयाशंकर अग्निहोत्री ने पुलिस के साथ पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं. दयाशंकर ने पुलिस को बताया है कि मुठभेड़ से पहले विकास दुबे को एक फोन आया था. उसने कहा है कि मुठभेड़ के दौरान विकास दुबे खुद बंदूक लेकर पुलिस पर फायरिंग कर रहा था. ये बंदूक दयाशंकर के नाम पर थी.

रेड से पहले विकास दुबे को आया था फोन

दयाशंकर ने बताया कि विकास दुबे ने 25 से 30 लोगों को बुलाया था, जिनके पास अवैध असलहे थे. दयाशंकर ने कहा कि पुलिस दबिश से पहले विकास के पास एक फोन आया था, जो कि थाने से भी हो सकता है. दयाशंकर ने बताया कि विकास दुबे के गुर्गों की बैठक गांव के पास एक बगिया में होती थी. विकास दुबे अपने साथियों को फोन कर बुलाता था.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दयाशंकर ने कहा कि पुलिस रेड से पहले विकास के पास पुलिस स्टेशन से फोन आया था. इसके बाद विकास दुबे ने 25 से 30 लोगों को बुलाया. विकास ने खुद पुलिस वालों पर फायरिंग की. दयाशंकर की माने तो मुठभेड़ के वक्त आपाधापी में वो घर के अंदर बंद हो गया था इसलिए ज्यादा कुछ नहीं देख सका.

दयाशंकर पर 25 हजार का इनाम

बता दें कि दयाशंकर विकास दुबे के उन 18 गुर्गों में शामिल है जिन पर यूपी पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम किया है. बिकरू गांव में पुलिस पर हुई फायरिंग में दयाशंकर भी शामिल था.

रविवार तड़के एनकाउंटर के बाद हुआ गिरफ्तार

रविवार को तड़के एक एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दयाशंकर को गिरफ्तार किया. कानपुर पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम ने दयाशंकर को कल्याणपुर के जवाहर पुरम में घेरकर सरेंडर करने को कहा, लेकिन सरेंडर करने के बजाय दयाशंकर देशी तमंचे से पुलिस पर गोलियां लगा. इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, दोनों ओर से हुई क्रॉस फायरिंग में दयाशंकर को पैर में गोली लगी इसके बाद वो घायल हो गया.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here