कार सवार लोगो को पता न बताना रसोइए को पड़ा मंहगा, धो बैठा जान से हाथ – Bundelkhand News



do not tell the car rider people that the cook was expensive, washed away

Sep 23, 2019 11:54

55

0

कार सवार लोगो को पता न बताना रसोइए को पड़ा मंहगा, धो बैठा जान से हाथ


कार सवार लोगो को पता न बताना रसोइए को पड़ा मंहगा, धो बैठा जान से हाथ

झांसी जनपद के चिरगांव थाना क्षेत्र में कार सवारों ने हाईवे किनारे स्थित ढाबा के रसोईए पर सरिए से हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। यह देख वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुची और घटना को लेकर छानबीन शुरु कर दी है।

झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में हाइवे किनारे पहलबान ढाबा है। जहां पुलिस के अनुसार 58 वर्षीय राजकुमार रसोईए का काम करता है। उसके ढाबे पर कार सावार तीन लोग पहुंचे और ढाबा मालिक की जानकारी करने लगे। जिस पर राजकुमार ने इंकार कर दिया। बस फिर क्या था कार सवार भड़क उठे और उन्होंने रसोईए राजकुमार पर सरिए से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह देख कर कार सवार वहां से भाग गये। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here