- कासिम सुलेमानी के जनाजे में उमड़ी भीड़
- जनाजे में रो पड़े हसन रूहानी
- ‘ईरानी राष्ट्र को धमकी न दे US’
ईरान की राजधानी तेहरान में सोमवार को जनरल कासिम सुलेमानी को हजारों नम आखों ने विदाई दी. हजारों लोगों का हुजूम तेहरान की सड़कों पर उमड़ पड़ा था. इस दौरान लोगों में गम था और गुस्सा था. कासिम सुलेमानी के जनाजे में उमड़ी भीड़ ईरान की सरकार से बदले की मांग कर रही थी.
जनरल के जनाजे में रोये खुमैनी
ईरान की सत्ता में दूसरे सबसे शक्तिशाली जनरल रहे कासिम सुलेमानी को विदाई देते हुए ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खुमैनी फूट-फूट कर रो पड़े. समाचार एजेंसी एपी की ओर से जारी वीडियो में खुमैनी रोते हुए दिख रहे हैं. तेहरान यूनिवर्सिटी के कैंपस में आयोजित एक कार्यक्रम में जनरल कासिम को अंतिम विदाई देने भारी भीड़ उमड़ी.
धमकी न दे अमेरिका
इधर ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अमेरिका को किसी भी हालत में ईरानी राष्ट्र को धमकी न दे. हसन रूहानी का ये बयान तब आया है जब राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने ईरान के 52 ठिकानों की पहचान की है और अगर ईरान अमेरिका पर हमला करता है तो यूएस सेना बेहद बर्बर तरीके से इन ठिकानों पर अटैक कर इसका जवाब देगी.
हसन रूहानी ने एक ट्वीट कर लिखा, “जो 52 नंबर का जिक्र कर रहे हैं उन्हें 290 नंबर भी याद रखना चाहि. ईरानी राष्ट्र को कभी धमकी न दें.’