अवैध आतिशबाजी से भरा ट्रक पकड़ा, 16 कार्टून जब्त; म्याना पुलिस ने चालक पर विस्फोटक अधिनियम में किया केस दर्ज।

गुना जिले में दीपावली से पहले अवैध आतिशबाजी के परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की गई, म्याना थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए आतिशबाजी से भरा एक ट्रक पकड़ा है। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी से भरे कुल 16 कार्टून बरामद हुए। पुलिस के अनुसार जब्त आतिशबाजी की अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये है। वहीं, कार्यवाही के दौरान ट्रक चालक के पास आतिशबाजी के परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं मिली।

पुलिस के मुताबिक यह 25 अक्टूबर 2026 की रात की गई। म्याना थाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक क्रमांक MP09 HG 9741 में बड़ी मात्रा में आतिशबाजी भरकर बदरवास की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए मार्ग पर निगरानी शुरू कर दी।कुछ देर बाद पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा बताए हुलिए और नंबर वाला ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। इसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर अलग-अलग प्रकार की आतिशबाजी से भरे 16 कार्टून मिले। पुलिस ने जब चालक से आतिशबाजी के परिवहन से संबंधित दस्तावेज और वैध लाइसेंस मांगा, तो वह मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम पवन पुत्र हरिवल्लभ जोशी, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी ग्राम वितारा, थाना बदरवास, जिला शिवपुरी बताया। पुलिस ने आतिशबाजी को जब्त करने के साथ ही ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार दीपावली के दौरान आतिशबाजी के अवैध परिवहन और भंडारण से लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

इसी को देखते हुए जिले में अवैध आतिशबाजी और विस्फोटक सामग्री के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।वही मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। म्याना थाने में अपराध क्रमांक 258/2026 के तहत विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) में मामला पंजीबद्ध किया गया है।साथ ही आतिशबाजी के परिवहन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और एसडीओपी राघोगढ़ आशीष भदौरिया के पर्यवेक्षण में की गई।

म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक बुजमोहन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ट्रक को पकड़ा।पुलिस का कहना है कि दीपावली के मद्देनजर जिले में अवैध आतिशबाजी के भंडारण, परिवहन और बिक्री पर नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की अवैध विस्फोटक सामग्री मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध आतिशबाजी का भंडारण, परिवहन या बिक्री होती दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

बाइट – प्रशांत सिंह सुमन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here