रायपुर/सरगुजा. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब 500 किलोमीटर दूर सरगुजा जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में करीब पांच फीट लंबा किंग कोबरा एक सांप को निगला नजर आ रहा है. निगले हुए सांप की लंबाई किंग कोबरा से ज्यादा है. इसलिए किंग कोबरा पूरी तरह से से उसे निगल भी नहीं पाया. निगले सांप का कुछ हिस्सा किंग कोबरा के मुंह से बाहर नजर आ रहा है. वीडियो सबको आश्चर्यचकित कर रहा है. सांप को निगलने के बाद किंग कोबरा अजगर जैसा मोटा नजर आ रहा है.
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अजीर्मा दारू भट्टी के पास एक बंगाली परिवार के घर किंग कोबरा दिखने की जानकारी स्थानीय स्नैक कैचर सत्यम द्विवेदी को हुई. सत्यम जब उस परिवार के घर पहुंचे तो खुद भी हैरान रह गए. सत्यम बताते हैं कि मैं दृष्य देखकर चकित रह गया. किंग कोबरा अजगर जितना मोटा नजर आ रहा था. वह एक सांप को निगल कर लेटा हुआ था. सत्यम बताते हैं कि जब उन्होंने नाग को पकड़ने की कोशिश की तो वह डर कर अपने अंदर खाए हुए दूसरे सांप को निकल दिया. दूसरे सांप की लंबाई लगभग 6 फिट थी.
पहली बार देखा ऐसा दृष्य
करीब पांच वर्षों से सांप पकड़ने का काम कर रहे सत्यम कहते हैं कि इस तरह किंग कोबरा द्वारा दूसरे सांप को खाने की घटना पहली बार देखने को मिली. अब तक किंग कोबरा का ऐसा दृष्य वाइल्ड लाइफ से जुड़े दूसरे वीडियो में भी मैंने नहीं देखा. हालांकि इससे पहले अहिराज सांप अपने से बड़े सांप को खाने का रेस्क्यू मैं कर चुका हूं. सत्यम बताते हैं कि बीते 1 जून को सरगुजा में किंग कोबरा का रेस्क्यू किया, जिसने अपने से बड़ा सांप निगला था, जिसे बाद में उगल दिया. उसे पकड़ने में काफी मशक्कत भी करनी पड़ी. बाद में पकड़े गए किंग कोबरा को मैनपाट की पहाड़ियों पर जंगल में छोड़ दिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : June 09, 2022, 14:23 IST
Source link


