किसानों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी | – Bundelkhand News


झाँसी- मऊरानीपुर- भारतीय किसान यूनियन भानू के तत्वधान में ब्लॉक परिसर में चला जा रहा धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा इस।इस मौके पर किसानों का कहना था कि विकासखंड मऊरानीपुर लोगों के लिए विनाश खंड वन गया है।और ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब,मजदूर किसान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ लेने के लिए वर्षों से भटक रहे है। लेकिन भ्रष्टाचार की वजह से पात्रों को योजनाओं का लाभ न मिलकर अपात्रों को सुविधा शुल्क लेकर दिया जा रहा है। जहां एक ओर देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री बुंदेलखंड की बदहाली पेयजल,विधुत, अन्ना जानवरों की व्यवस्था करने के लिए काफी चिंतित है। तो वही कर्मचारी अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। एवं आवास ब शौचालय योजना में जमकर भ्रष्टाचार करने में लगे हैं और साठ गांठ कर बड़े-बड़े घोटाले किये जा रहे हैं। ग्राम बैगरा के किसान नंदराम सिंह खंगार ने बताया कि ब्लॉक बंगरा में गौशाला के नाम पर लाखों रुपए निकाल लिये गये है।लेकिन गौशाला आज तक नहीं बनी है और कागजों में गौशाला बन गई है। ग्राम देवरी सिंहपुरा में पहले राशन की दो दुकाने थी लेकिन अब एक दुकान रह गई।जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बुंदेलखंड अध्यक्ष शिवनारायणसिंह परिहार ने कहा कि किसान भ्रष्टाचार खत्म के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है।क्योंकि बार बार अधिकारियों के हाथ पैर जोड़ने के बाद भी ब्लॉक कार्यलय में भ्रष्ट अधिकारियों का दिल नही पसीज रहा है।और विना पैसे के कोई काम नही हो रहा है।जिसका जीता जागता उदाहरण है कि कई किसान मजदूर, गरीव आज भी पन्नी डालकर घर मे रह रहे है।लेकिन उन्हें आवास नही मिला है।ब्लॉक कार्यालय में भ्रष्टाचार सिद्ध होने म बाबजूद भी दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नही हो पाती है।धरना प्रदर्शन के दौरान राजशेखर बड़ौनिया,अल्ला रख्या, वृजेन्द्र, देशराज,बैजनाथ,वालादीन, जमुना प्रसाद,धनश्याम दास,किशनलाल,भगवान दास,भोले सेंगर,लक्ष्मी प्रसाद,सहित आदि किसान शामिल रहे।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here