किसानों को अब एमआरपी का लाभ मिलेगा – मंत्री श्री पटेल


किसानों को अब एमआरपी का लाभ मिलेगा – मंत्री श्री पटेल


बैरसिया के तरावली कला में किसान चौपाल आयोजित 


भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 8, 2021, 19:27 IST

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिये आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने के लिये द्रुत गति से कार्य किया जा रहा है। प्रदेश को 2022 तक कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य दिलाने के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे है अब किसानों को एमआरपी का लाभ दिलाया जाएगा। इससे किसान आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध बन सकेंगे। मंत्री श्री पटेल शुक्रवार को बैरसिया के हरसिद्धि माता तरावली कलां में किसान चौपाल को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर बैरसिया विधायक श्री विष्णु खत्री भी उपस्थित थे। 

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि किसानों को लाभान्वित करने के लिये प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही है। कृषि क्षेत्र में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कोई कसर नही छोड़ेगी। यह सरकार किसानों की सरकार है। किसानों को समृद्ध बनाने के लिए लाएं गये नए कृषि कानूनों से किसानों की आय कई गुना बढ़ेगी। किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून से किसानों को अधिक मुनाफा होगा। फसलों का अधिकतम मूल्य किसानों को मिलेगा जिससे किसान समृद्ध बनेंगे।

श्री पटेल ने किसान चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों सहित ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिये प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा स्वामित्व योजना प्रारंभ की गई है। इससे ग्रामीणों और किसानों को गांव में मौजू उनकी जमीन का मालिकाना हक दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान अब खुद उद्योग धंधे लगा सकेंगे। इसके लिए उन्हें सब्सिडी भी दी जाएगी। इसके पूर्व श्री पटेल ने कार्यक्रम में कन्याओं का पूजन भी किया। उन्होंने माता हरसिध्दि मंदिर में पूजा अर्चना भी की। स्थानीय विधायक श्री खत्री ने भी किसानों के लिए लाए गए तीनों कानून की विस्तार से जानकारी देते हुए इन कानूनों को किसान हितैषी बताया। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी सहित कृषक गण उपस्थित थे


राजेश बैन/अलूने

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here