कुपवाड़ा में घुसपैठियों और सेना के बीच भीषण मुठभेड़, 5 जवान शहीद, 5 घुसपैठिए भी ढेर – Jammu kashmir kupwara terror attack 5 jawan including a jco martyred

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठियों और सेना के बीच भीषण मुठभेड़ में 2 और जवान शहीद हो गए हैं. इसमें एक आर्मी ऑफिसर यानी कि जेसीओ भी शामिल हैं. इस मुठभेड़ में 5 घुसपैठिए भी मारे गए हैं.

लाइन ऑफ कंट्रोल के पास हुए इस मुठभेड़ में शहीद होने वाले जवानों की पहचान हो गई है. इनके नाम हैं हिमाचल प्रदेश के सूबेदार संजीव कुमार, उत्तराखंड के हवलदार देवेंद्र सिंह, हिमाचल प्रदेश के पैरा ट्रूपर बाल कृष्ण, उत्तराखंड के पैरा ट्रूपर अमित कुमार और राजस्थान के छत्रपाल सिंह. सेना की जोरदार जवाबी कार्रवाई में 5 घुसपैठिए भी मारे गए हैं.

आर्मी ऑफिसर कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के केरन सेक्टर में सीमा पार से आतंकवादी घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, खराब मौसम और ऊंची पहाड़ियों के बावजूद सेना के जवानों ने घुसपैठियों का रास्ता रोका. इस दौरान दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई. इस दौरान सेना का एक जवान मौके पर ही शहीद हो गया, जबकि 4 जवान घायल हो गए. चारों जवानों को तुरंत वहां से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान दो जवानों की अस्पताल में मौत हो गई. जबकि दो और जवानों की मौत देर रात को हुई.

सेना ने कहा कि घायल जवानों को घटनास्थल से निकालने में बेहद परेशानी हुई क्योंकि रास्ता बेहद उबड़-खाबड़ है और भारी बर्फबारी की वजह से रास्ते कई जगह बंद हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here