नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचने के लिए सबसे जरूरी है फेस मास्क(Face Mask). मास्क पहनना हर देश में जरूरी है और इसे नहीं पहनने पर सजा देने का भी प्रावधान भी है. लेकिन सजा के मामले में अरब देश हर किसी से एक कदम आगे हैं. यहां फेस मास्क नहीं पहनने वालों पर सरकार का रवैया बेहद सख्त है.
कुवैत और कतर में अगर कोई व्यक्ति मास्क पहनना भूल जाए तो उन्हें जेल की सजा के साथ उनपर भारी जुर्माना लगाए जाने का फैसला लिया गया है. कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दोषी पाए जाने वाले शख्स को तीन महीने की कैद हो सकती है, जबकि कतर में इसके लिए 3 साल कैद की सजा रखी गई है.
ये भी पढ़ें- चीन के खिलाफ अमेरिका ने बनाया 18 सूत्रीय प्लान, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
इतना ही नहीं, इन देशों ने भारी जुर्माना लगाने का फैसला किया है. कुवैत में, अधिकतम जुर्माना 5,000 दिनार (16,200 डॉलर) और कतर में ये जुर्माना 3 गुना ज्यादा है, यानी 200,000 रियाल (55,000 डॉलर).
इनमें से छह खाड़ी राज्यों में कोरोना वायरस के 137,400 मामले सामने आए हैं, जबकि 693 की मौत हुई है. शुरुआत में इन देशों में संक्रमण उन लोगों की वजह से हुआ जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री रही थी, लेकिन समस्या तब बढ़ी जब वायरस का प्रसार छोटे घरों में रहने वाले कम आय वाले प्रवासी श्रमिकों के बीच फैलने लगा.
ये भी पढ़ें- चीन पर है भारत के इन दो जांबाजों की पैनी नजर, घुसपैठ की कोशिश भी की तो मिलेगा माकूल जवाब
खाड़ी में कोरोना के सभी मामलों में सबसे ज्यादा मामले करीब 30 मिलियन की आबादी वाले सऊदी अरब से आए हैं, जहां कुल मामलों की संख्या 54,700 से ज्यादा है और 312 लोग मारे गए हैं. दूसरे स्थान पर कतर है, जहां की आबादी करीब 2.8 मिलियन है, और यहां कोरोना के 32,600 से ज्यादा मामले सामने आए और 15 लोगों की मौत हुई.
कोरोना वायरस से मारे जाने वालों की बात करें तो, यूएई में मौत का आंकड़ा 220 है जो दूसरे स्थान पर है. यहां संक्रमण के मामले 23,350 से ज्यादा हैं.
ये भी देखें-