कुशल संगठक और सक्रिय जनसेवक थे हरि बाबू


कुशल संगठक और सक्रिय जनसेवक थे हरि बाबू


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी श्रद्धांजलि
 


भोपाल : शनिवार, अप्रैल 3, 2021, 12:51 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन के प्रमुख समाजसेवी, जनसेवक और राष्ट्रवादी विचारक श्री हरि नारायण सक्सेना (हरि बाबू) के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री हरि नारायण सक्सेना ने समाज सेवा, संगठन और राष्ट्रभक्ति से जुड़े अभियानों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। उनका जीवन देश सेवा के लिए समर्पित था। वे आपातकाल की अवधि में भी कारावास में रहे। उन्होंने अनेक वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्य किया उनका निधन एक बड़ी क्षति है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. हरि नारायण सक्सेना की आत्मा की शांति और उनके परिजन को यह दु:ख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here