कृषि मंत्री श्री पटेल ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात


कृषि मंत्री श्री पटेल ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात


 


भोपाल : शनिवार, जनवरी 9, 2021, 20:00 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने शनिवार को नई दिल्ली में लोक सभा  अध्यक्ष श्री ओम बिरला से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कानूनों के समर्थन में किसान चौपाल लगाकर चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। श्री पटेल ने बताया कि मध्यप्रदेश में किसानों की आय को निरंतर बढ़ाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है।केंद्र सरकार पंचायत राज दिवस पर लागू की गई प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के हित में योजनाओं से किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने प्रसन्नता जताई साथ ही आश्वस्त किया कि वह हमेशा उनके साथ हैं।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here