कृषि मंत्री श्री पटेल ने लोकसभा अध्यक्ष से की भेंट


कृषि मंत्री श्री पटेल ने लोकसभा अध्यक्ष से की भेंट


 


भोपाल : शुक्रवार, नवम्बर 20, 2020, 20:17 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने आज दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला से सौजन्य भेंट की। उन्होंने श्री बिड़ला को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री पटेल ने लोकसभा अध्यक्ष को मध्यप्रदेश के किसानों को लाभान्वित करने की योजनाओं से अवगत कराने के साथ ही किसानों की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की। उनके साथ किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री राजकुमार चाहर, वरिष्ठ नेता श्री धीरज सिंह तथा श्री संदीप सिंह भी मौजूद थे।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here