कृषि मंत्री श्री पटेल ने 8 बसों से 200 छात्रों को सिवनी किया रवाना


कृषि मंत्री श्री पटेल ने 8 बसों से 200 छात्रों को सिवनी किया रवाना


विद्यार्थियों ने माना आभार
 


भोपाल : सोमवार, मई 18, 2020, 14:56 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल और और खजुराहो सांसद श्री बी.डी. शर्मा ने आज भोपाल के  इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) से सिवनी के छात्रों को बसों से रवाना किया।  भोपाल में रहकर अध्ययन करने वाले सिवनी , कुरई, केवलारी, बरघाट और लखनादौन के लगभग 200 छात्रों को 8 बसों के द्वारा सिवनी जिले में उनके घर भेजा गया है। मंत्री श्री पटेल ने छात्रों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें सकुशल घर पहुंचने के लिए शुभकामनाएं दी । मंत्री श्री पटेल ने छात्रों के खाने-पीने की व्यवस्था का भी जायजा लिया। मंत्री श्री पटेल ने बताया कि प्रत्येक बस में एक-एक पुलिस का जवान भी सुरक्षा की दृष्टि से भेजा गया है। राज्य शासन द्वारा उपलब्ध करवाई गई नि:शुल्क परिवहन एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिये सभी छात्रों ने मंत्री श्री पटेल और और खजुराहो सांसद श्री शर्मा को धन्यवाद दिया और आभार माना।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here