केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर से फसल बीमा अवधि बढ़ाने की मांग


केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर से फसल बीमा अवधि बढ़ाने की मांग


कृषि मंत्री श्री पटेल ने केन्द्रीय कृषि मंत्र को लिखा पत्र 


भोपाल : बुधवार, सितम्बर 2, 2020, 20:41 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की तिथि बढ़ाने का आग्रह किया है। मंत्री श्री पटेल ने पत्र लिखकर बाढ़ का हवाला देते हुए कहा है कि कृषकों के बीमांकन के लिए 31 अगस्त अंतिम तिथि थी। इसी दौरान 28 अगस्त से भारी वर्षा के कारण प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के 15 जिले बाढ़ से गंभीर रूप से घिर प्रभावित हुए हैं। इस संकट के कारण किसान फसल बीमा नहीं करा सके। मंत्री श्री पटेल ने इन सभी 15 जिलों अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, हरदा, होशंगाबाद, देवास, रायसेन, सीहोर, खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी तथा अलीराजपुर में फसल बीमा योजना की अवधि को बढ़ाकर 7 सितंबर करने मांग की है। मंत्री श्री पटेल ने एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी इंडिया लिमिटेड के चेयरमेन सह मैनेजिंग डायरेक्टर श्री एम.के. पोतदार को भी इस संबंध में पत्र लिखा है।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here