केरल में हथिनी की मौत के मामले में पर्यावरण मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट – Environment ministry has taken a serious note of the death of an elephant in kerala

  • पर्यावरण मंत्री बोले- दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
  • केरल के अधिकारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था पोस्ट

केरल में गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में पर्यावरण मंत्रालय कड़े कदम उठाने की तैयारी में है. मंत्रालय की ओर से इस घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हथिनी की मौत के मामले में जो भी दोषी होगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि केरल के मलप्पुरम में एक गर्भवती हथिनी की पानी में खड़े-खड़े मौत हो गई थी. उसे किसी ने अनानास खिलाया था. उस अनानास के अंदर दिवाली में जलाए जाने वाले पटाखे भरे हुए थे, जिसको खाने के बाद हथिनी के मुंह में यह फल फट गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

हथिनी की मौत पर राहुल गांधी से मेनका का सवाल, पूछा- क्यों नहीं की कार्रवाई

यह मामला संज्ञान में तब आया जब केरल के एक वन अधिकारी ने इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट की. भूखी गर्भवती हथिनी खाने की तलाश में जंगल से भटक कर रिहायशी इलाके में पहुंच गई थी. जब हथिनी सड़क पर टहल रही थी, तभी किसी ने उसे दिवाली में जलाए जाने वाले पटाखे से भरा हुआ अनानास खिला दिया था. हथिनी काफी देर तक मुंह और सूंड को पानी में डुबोकर खड़ी रही, लेकिन थोड़ी देर बाद उसने नदी में खड़े-खड़े दम तोड़ दिया था. इस घटना की काफी आलोचना की जा रही है.

मेनका गांधी ने राहुल पर खड़े किए सवाल

केरल में गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिलाये जाने के मामले में भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी ने वन सचिव को हटाए जाने की मांग की है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से कार्रवाई न करने को लेकर सवाल भी खड़ा किया है. दरअसल, राहुल गांधी केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here