“स्क्रीन टाइम छोड़ मैदान के खेल पर ध्यान दें युवा” – बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का संदेश

छत्तरपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देश के युवाओं को ऑनलाइन और स्क्रीन की दुनिया से निकलकर मैदानी खेलों और शारीरिक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया है।उन्होंने कहा कि हमारा देश निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर है और भारत के युवा अभूतपूर्व तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में युवाओं को अब मोबाइल/डिजिटल स्क्रीन के खेल से बाहर निकलकर ग्राउंड, मैदान और योग-व्यायाम की ओर आना होगा। धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, खेलकूद और शारीरिक व्यायाम से न केवल स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का नाम भी पूरी दुनिया में रोशन होगा। उन्होंने कहा कि जो युवा खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बहुत ही सुनहरा अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले ओलिंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here