कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने किए बाबा महाकाल के दर्शन,प्रदेश के शेष जगदीश देवड़ा भी पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार में,

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी का आना लगातार जारी है। गुरुवार सुबह भस्म आरती में देश की प्रसिद्ध कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा पहुंचे। यहां जगदीश देवड़ा सह परिवार भस्म आरती में शामिल हुए। सुबह 4 बजे शुरू हुई भस्म आरती में भारती सिंह और जगदीश देवड़ा नंदी हाल में बैठे और पूरी भस्म आरती देखी। दोनों वीआईपी ने बाबा महाकाल के दरबार में करीब 2 घंटे से अधिक का समय बिताया। इस दौरान वे पूरी तरह शिव भक्ति में लीन दिखाई दिए।मीडिया से चर्चा में कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने कहा कि वह बाबा महाकाल की भस्म आरती देखकर भाव विभोर हो गई। उनकी आंखों से आंसू आने लगे। बाबा से प्रार्थना की है कि उनके फैंस को खुश रखे और जल्द सह परिवार बाबा के दरबार में बुलाए।वही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि देश निरंतर प्रगति करें और विश्व गुरु बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here