कोरबा में किशोरी के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

कोरबा में किशोरी से रेप और हित्या के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा में 16 साल की किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म (Rape) और उसकी हत्या (Murder) के मामले में पुलिस (Police) ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने कथित तौर पर लड़की के पिता और उनकी चार साल की पोती की भी हत्या कर दी है.

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 3, 2021, 11:10 PM IST

कोरबा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा जिले में 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म (Rape) और पत्थर मारकर उसकी हत्या (Murder) करने के आरोप में पुलिस (Police) ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने कथित तौर पर लड़की के पिता और उनकी चार साल की पोती की भी हत्या कर दी है.

कोरबा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि घटना लेमरू पुलिस थानांतर्गत गढुपरोदा गांव में 29 जनवरी को हुई. लेकिन, मंगलवार को मामला प्रकाश में आया, जिसके बाद इस पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मीणा ने बताया कि आरोपियों की पहचान संतराम मझवार (45), अब्दुल जब्बार (29), अनिल कुमार सारथी (20), परदेसी राम पनिका (35), आनंद राम पनिका (25) और उमाशंकर यादव (21) के रूप में हुई है. सभी आरोपी जिले के सतरेंगा गांव के निवासी हैं. अधिकारी ने कहा कि मृतक बरपानी गांव का निवासी था और मुख्य आरोपी मझवार के घर पर पिछले साल जुलाई से पशुओं को चराने का काम कर रहा था.

छत्तीसगढ़: नाबालिग भांजी से दुष्कर्म मामले में दोषी मामा को उम्रकैद की सजा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मझवार 29 जनवरी को उक्त व्यक्ति, उसकी बेटी (16) और चार साल की पोती को उनके गांव छोड़ने मोटरसाइकिल से जा रहा था. तभी रास्ते में वह कोरइ गांव पर रुके और मझवार ने शराब पी ली जिसके बाद अन्य आरोपी उसके साथ आ गए. इसके बाद आरोपी तीनों को गढुपरोदा के पास जंगल में लेकर गए, जहां मझवार और अन्य आरोपियों ने कथित तौर पर किशोरी से दुष्कर्म किया.अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने तीनों को पत्थरों और डंडे से मारकर जंगल में फेंक दिया और फरार हो गए. उन्होंने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here