कोरोना की चपेट में आए स्टार्स ने बताया, इन तरीकों से मिला बीमारी में आराम – Coronavirus pandemic zoa morani and purab kohli pranayam hot water help remedies tmov

देश और दुनिया की तरह बॉलीवुड भी कोरोना वायरस से अपने आप को नहीं बचा पाया है. ये वायरस कनिका कपूर के बाद प्रोड्यूसर करीम मोरानी और पूरब कोहली के परिवार तक जा पहुंचा है. करीम मोरानी और उनकी बेटियों शजा और जोआ मोरानी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है तो वहीं एक्टर पूरब कोहली ने भी बताया कि उनके परिवार को भी कोरोना वायरस हुआ था और अब वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं.

क्या हैं कोरोना के करने उपाय

जोआ और पूरब ने अपनी बीमारी के बारे में बात करते हुए कोरोना वायरस से बचाव के तरीके भी बताए हैं. जोआ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि उनके अन्दर कोरोना के कुछ लक्षण थे. उन्होंने कहा कि ये काफी कुछ फ्लू जैसा है, लेकिन उनके सीने में भी अजब सा लग रहा है. उन्होंने कहा कि वे प्राणायाम कर रही हैं और साथ ही गर्म पानी पी रही हैं. इससे उन्हें बहुत आराम है. उन्होंने बताया कि डॉक्टर और नर्स उनका बहुत अच्छे से ध्यान रख रहे हैं.

वहीं पूरब कोहली ने बताया कि उनके परिवार में सभी को कोरोना वायरस हो गया है. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को सबसे पहले ये वायरस हुआ, जिसके बाद उनकी पत्नी लूसी को फिर उन्हें और फिर उनके बेटे ओसेन को कोरोना हुआ. पूरब कोहली ने बताया कि इससे ठीक होने के लिए वे और उनका परिवार दिन में 4 से 5 बार स्टीम ले रहा था और नमक-गर्म पानी के गरारे भी कर रहा था.

बॉलीवुड के शुक्रिया कहने पर फिल्मी हुई मुंबई पुलिस, दिए ये दिलचस्प जवाब

उन्होंने आगे बताया कि हल्दी, अदरक और शहद के पेस्ट से उन्हें गले में काफी आराम मिला है. साथ ही उन्होंने गर्म पानी की बोतल को अपने सीने पर रहा, जिससे उनकी छाती को आराम मिला. पूरब ने ये भी कहा कि गर्म पानी से नहाने और ढेर सारा आराम करने से भी वायरस से छुटकारा पाने में मदद मिलती है.

सुपरहिट होकर भी क्यों अचानक बंद हुआ था शक्तिमान? मुकेश खन्ना ने बताया

बता दें कि इंडस्ट्री में अभी तक कनिका कपूर, पूरब कोहली, जोआ मोरानी, करीम मोरानी और शजा मोरानी को कोरोना वायरस हो चुका है. कनिका कपूर ठीक होकर घर वापस आ चुकी हैं. देशभर की बात की जाए तो संक्रमित लोगों का आंकड़ा 5000 पार हो चुका है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here