कोरोना केस मिले के बाद रायपुर के ये इलाका बना कंटेनमेंट जोन, 14 दिनों के लिए पूरी तरह सील,coronavirus live update new covid 19 case this area became containment zone completely sealed for 14 days | raipur – News in Hindi

रायपुर: कोरोना केस मिलने के बाद ये इलाका बना कंटेनमेंट जोन, 14 दिनों के लिए पूरी तरह सील

अधिकारी लगातार मॉनिटर कर रहे हैं.

पता किया जा रहा है कि यह मरीज किन लोगों के संपर्क था. मरीज के कॉन्टैक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है. साथ ही ट्रैवल हिस्ट्री की जांच भी अब की जा सकती है.

रायपुर.  राजधानी रायपुर (Raipur) के देवेंद्र नगर में कोरोना पॉजिटिव (COVID-19) केस मिलने के बाद एक किलोमीटर का क्षेत्र कंटेनमेंट जोन (Containment Zone) घोषित कर दिया गया है. 25 मई को देवेंद्र नगर से एक संक्रमित मरीज (Coronavirus) मिला. नियम के मुताबिक कोरोना मरीज मिलने के बाद 14 दिन के लिए पूरा इलाका सील कर दिया गया है. जिला प्रशासन ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं. आसपास का पूरा इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद निगम अमला पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है.

मरीज के घर के आसपास का पूरा इलाका अब सैनिटाइज किया जा रहा है. 25 मई की शाम को जैसे ही नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई तब से प्रशासन हरकत में आ गया. इसके बाद जिला प्रशासन ने ये आदेश निकाला है. पता किया जा रहा है कि यह मरीज किन लोगों के संपर्क था. मरीज के कॉन्टैक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है. साथ ही ट्रैवल हिस्ट्री की जांच भी अब की जा सकती है.

पुलिस ने लगाए बैरिकेट्स

वहीं मरीज के घर से एक किलोमीटर इलाके को चारों दिशा से सील किया गया है. इस इलाके के लोग अब अपने घरों से नहीं निकल पाएंगे. जितनी भी दुकानें, व्यावसायिक संस्थान और अन्य संस्थान हैं सब आज से आगामी आदेश तक बंद रहेंगे. चारों तरफ बेरिकेट्स लगाए गए हैं. वहीं चुने का छिड़काव किया जा रहा है. इस एक किलोमीटर के अलावा भी जो घर थे उनमें भी निगम कर्मियों ने कीटनाशक का छिड़काव किया.

chhattisgarh corona update, containment zone, containment zones in raipur, containment zones rules, covid 19 live update, रायपुर में कोरोना केस, कोरोना मामला, रायपुर में कंटेन्मेंट जोन, कोरोना अपडेट लाइव, रायपुर में कोरोना मरीज, रायपुर एम्स, AIIMS raipur, cm bhupesh baghel, सीएम भूपेश बघेल

पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है.

वहीं इस इलाके में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद एक अलग ही तरह का सन्नाटा पसर गया है. कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद जो इन नियमों का उल्लंघन करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी. सभी तरह के यातायात प्रतिबंधित रहेगा. मरीज के संपर्क में आए लोगों की जानकारी ली जा रही है. आदेश निकलने के तुरंत बाद जिला प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम सक्रिय हो गई.

ये भी पढ़ें: 

COVID-19: दो जिलों से मिले 14 नए मरीज, 17 घंटे में एक्टिव केस बढ़कर हुए 235 

Weather Alert: तपती गर्मी के बीच जारी हुआ येलो अलर्ट, छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में चलेंगे हीट वेव 

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 26, 2020, 4:47 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here